Dhurandhar 2: The Revenge इन दिनों सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि Pakistan में भी जबरदस्त चर्चा में है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स के दावों के मुताबिक, फिल्म को रिलीज के पहले 24 घंटे में करीब 20 करोड़ व्यूज मिले और भारी ट्रैफिक के चलते कुछ समय के लिए नेटफ्लिक्स का सर्वर भी प्रभावित हुआ।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में रिलीज होते ही ‘धुरंधर 2’ नेटफ्लिक्स की नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। कई पाकिस्तानी यूजर्स और क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया। कुछ लोगों ने दावा किया कि फिल्म देखने के लिए दर्शक आधी रात तक जागते रहे।
हालांकि, नेटफ्लिक्स सर्वर क्रैश होने और 20 करोड़ व्यूज के दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है। यही वजह है कि ‘धुरंधर 2’ लगातार ट्रेंड में बनी हुई है।
अधिक जानकारी और मनोरंजन जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
