नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे PM Modi ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए भारत की बढ़ती ताकत, स्टार्टअप क्रांति और दुनिया में बदलती भूमिका पर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था नहीं है, बल्कि आने वाले समय में पूरी दुनिया के लिए “Global Growth Engine” बनने की क्षमता रखता है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Startup Hub बन चुका है। देश में युवाओं के आइडियाज, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन ने एक नई ऊर्जा पैदा की है। उन्होंने कहा कि भारत का युवा अब सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है।
Startup और Technology में तेजी से आगे बढ़ रहा India
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने Digital Technology, AI, Manufacturing, Space और Digital Payments जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने UPI और डिजिटल इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की टेक्नोलॉजी मॉडल को दुनिया गंभीरता से देख रही है।
उन्होंने बताया कि भारत में हर दिन नए स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं और भारतीय युवाओं की सोच अब ग्लोबल लेवल पर असर डाल रही है। यही वजह है कि दुनिया की बड़ी कंपनियां भारत में निवेश बढ़ा रही हैं।
प्रवासी भारतीयों को बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत
PM मोदी ने अपने संबोधन में विदेशों में बसे भारतीयों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दुनिया के हर कोने में भारत की संस्कृति, मेहनत और प्रतिभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय जहां भी जाता है, वहां भरोसा और सकारात्मक बदलाव लेकर आता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नीदरलैंड और भारत के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, कृषि, जल प्रबंधन, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।
दुनिया को India से बढ़ी उम्मीदें
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत लगातार मजबूत होकर उभरा है। दुनिया अब भारत को केवल एक बड़े बाजार के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक ताकत के तौर पर देख रही है।
उन्होंने युवाओं से Innovation और Entrepreneurship के क्षेत्र में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी बनने जा रही है और इसमें हर भारतीय की भूमिका अहम होगी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
