सीहोर जिले में सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने के संदेह में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में कुछ युवकों ने उसे बीच सड़क पर रोककर लाठी-डंडों और थप्पड़ों से पीटा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम से श्यामपुर आया था युवक पीड़ित फारुख, जो पेशे से ड्राइवर है, ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे वह काम के सिलसिले में श्यामपुर आया था। जब वह सोठी जोड़-घाटपलासी रोड पर स्थित नंदू प्रजापति की दुकान के पास पहुंचा, तभी ग्राम रावनखेड़ा निवासी अनस खान और मुस्ताक खान ने उसे रोक लिया। इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का लगाया आरोप फारुख के अनुसार, अनस खान ने उस पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया। जब उसने इस आरोप से इनकार किया, तो दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे। लाठी-डंडों से हमला, नाक से बहने लगा खून विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, मुस्ताक खान ने डंडे से हमला किया, जो फारुख की नाक पर लगा। चोट लगने से उसकी नाक से खून बहने लगा। इसके बाद अनस खान ने भी हाथ-थप्पड़ों से उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के सामने भी मारपीट पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर समीर खान बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान रावनखेड़ा के बबला खान, शादाब खान, लईक खान, गब्बर खान और शाहरुख भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन सभी ने भी फारुख के साथ मारपीट की और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com