PM Narendra Modi सोमवार को नॉर्वे पहुंच गए। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 43 साल बाद पहला नॉर्वे दौरा है। पीएम मोदी यहां तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे।
यह दौरा भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बढ़ते रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री के अलावा स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क और आइसलैंड के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी का यह पहला नॉर्वे दौरा है। इससे पहले साल 1983 में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की यात्रा की थी। ऐसे में इस दौरे को ऐतिहासिक माना जा रहा है।
दौरे के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को संबोधित करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!



