जबलपुर का प्रसिद्ध प्रज्ञाधाम मंदिर इन दिनों चोरों के निशाने पर है। कुछ ही दिनों के भीतर अज्ञात चोर ने मंदिर में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।
CCTV में कैद हुई चोरी
5 मई की रात हुई चोरी की घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चोर मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसता है।

इसके बाद वह जूते पहनकर मंदिर के भीतर पहुंचता है और भगवान भोलेनाथ पर लगा चांदी का कलश निकाल लेता है।
दानपेटी भी खंगाली
चोर ने मंदिर में रखी दानपेटी को भी खंगाला और उसमें मिले कुछ रुपए लेकर फरार हो गया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को गंभीर कदम उठाने चाहिए।
लोगों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय नागरिकों ने कटंगी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कर जल्द आरोपी को पकड़ने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
👉 जबलपुर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

