बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra और नेता Raghav Chadha की शाही शादी से जुड़ी कई अनसुनी बातें अब सामने आई हैं। उदयपुर में साल 2023 में हुई इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग को लेकर वैदिक पंडित और सिंगर अंकित बत्रा ने ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
सुरक्षा ऐसी कि फोटो तक डिलीट करवाई गई
अंकित बत्रा ने बताया कि शादी में सिक्योरिटी बेहद सख्त थी। उदयपुर के लीला पैलेस को पूरी तरह प्राइवेट ज़ोन में बदल दिया गया था। किसी भी मेहमान को फोटो या वीडियो लेने की खुली अनुमति नहीं थी। यहां तक कि Priyanka Chopra की मां मधु चोपड़ा से भी कुछ तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहा गया था।
बारात में जमकर नाचे केजरीवाल और भगवंत मान
शादी में कई बड़े राजनीतिक चेहरे भी शामिल हुए थे। अंकित बत्रा के मुताबिक, Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann सिर्फ मेहमान की तरह नहीं बल्कि परिवार की तरह शामिल हुए। दोनों ने बारात में डांस किया और मजाक-मस्ती में राघव चड्ढा को कंधों पर भी उठा लिया।
परिणीति ने दिया था खास सरप्राइज
खुलासे के मुताबिक, जब परिणीति दुल्हन बनकर मंडप में पहुंचीं, तब बैकग्राउंड में वही गाना चल रहा था जिसे उन्होंने खुद राघव के लिए रिकॉर्ड किया था। इस पल को शादी का सबसे इमोशनल मोमेंट बताया गया।
फेरों का मतलब समझकर भावुक हुए मेहमान
अंकित बत्रा ने बताया कि शादी सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं थी। हर मंत्र और वचन का मतलब भी समझाया गया। फेरों में करीब 1 घंटा 20 मिनट लगे और माहौल इतना भावुक हो गया कि कई मेहमानों की आंखें नम हो गईं। शादी के बाद नेताओं ने भी कहा कि पहली बार उन्हें शादी के मंत्रों का असली अर्थ समझ आया।
2023 में हुई थी शाही शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। उनकी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा में रहीं।
