बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan को बहुत कम बार गुस्सा करते हुए देखा जाता है, लेकिन जब भी वह नाराज होते हैं तो हर किसी का ध्यान उनकी ओर चला जाता है। मंगलवार रात मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल के बाहर सलमान खान का गुस्सा पैपराजी पर फूट पड़ा।
दरअसल, सलमान खान अपने किसी करीबी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी लगातार जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे। जब सलमान अस्पताल से बाहर निकले, तो वह काफी नाराज नजर आए। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए, जिन्हें लोग इस घटना से जोड़कर देख रहे हैं।
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया। कई लोगों ने सलमान का समर्थन करते हुए कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर शांति और प्राइवेसी बनाए रखना जरूरी है। लोगों का मानना था कि सेलेब्रिटीज भी निजी जिंदगी में सम्मान और सुकून डिजर्व करते हैं।
अपनी गलती का एहसास होने के बाद पैपराजी ने सलमान खान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। बुधवार रात रितेश देशमुख की फिल्म “राजा शिवाजी” की सक्सेस पार्टी में जब सलमान पहुंचे, तो पैपराजी उन्हें देखते ही “सॉरी भाई, सॉरी भाई” कहने लगे।
