आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सCSK में बड़े बदलाव की तैयारी: महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं मेंटर, संजू सैमसन कप्तानी की रेस में आगेBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बर्खास्त सहायक शिक्षक को मिली राहत, सेवा समाप्ति का आदेश रद्दBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर पोस्टल असिस्टेंट हत्याकांड: आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने का घेराव, न्याय की मांग तेजBREAKINGदेश-हरपलBreaking: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, सुप्रीम कोर्ट ने भी मांगी रिपोर्टBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दुष्कर्म के तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या, स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खून से लथपथ शव; पति फरारBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा में राम मंदिर चंदा विवाद पर हंगामा, कांग्रेस के विरोध के बीच कार्यवाही मंगलवार तक स्थगितBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में युवक से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला; मामला दर्जBREAKINGस्पोर्ट्सCSK में बड़े बदलाव की तैयारी: महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं मेंटर, संजू सैमसन कप्तानी की रेस में आगेBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बर्खास्त सहायक शिक्षक को मिली राहत, सेवा समाप्ति का आदेश रद्दBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर पोस्टल असिस्टेंट हत्याकांड: आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने का घेराव, न्याय की मांग तेजBREAKINGदेश-हरपलBreaking: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, सुप्रीम कोर्ट ने भी मांगी रिपोर्टBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दुष्कर्म के तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या, स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खून से लथपथ शव; पति फरारBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा में राम मंदिर चंदा विवाद पर हंगामा, कांग्रेस के विरोध के बीच कार्यवाही मंगलवार तक स्थगितBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में युवक से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला; मामला दर्ज

NE

News Elementor

महंगाई का नया झटका! Sudha और Saras Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू नई कीमतें

Table of Content

देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों ने भी आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बिहार की Sudha Dairy और राजस्थान की Saras Dairy ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं।

दोनों डेयरियों की तरफ से अलग-अलग दूध व डेयरी उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया गया है। कीमत बढ़ने का असर सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा, खासकर उन परिवारों पर जहां रोजाना दूध की खपत ज्यादा है।

सुधा डेयरी ने बढ़ाए दाम

पटना में सुधा डेयरी ने कई दूध वेरिएंट की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।

नई कीमतों के अनुसार:

  • सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध अब 65 रुपये की जगह 67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • सुधा शक्ति दूध, जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर था, अब 59 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

बताया जा रहा है कि उत्पादन लागत, पशु आहार और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की वजह से कीमतों में यह बदलाव किया गया है।

सरस डेयरी ने भी बढ़ाई कीमतें

राजस्थान में सरस डेयरी ने भी दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया है। हालांकि अलग-अलग शहरों और उत्पादों के हिसाब से कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Manya

manyajadoun42@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

CSK में बड़े बदलाव की तैयारी: महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं मेंटर, संजू सैमसन कप्तानी की रेस में आगे

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में अगले आईपीएल सीजन से पहले बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी महेंद्र सिंह धोनी को टीम का नया मेंटर बनाने पर विचार कर रही है। यह चर्चा ऐसे समय में सामने आई है, जब लंबे समय तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार, CSK प्रबंधन धोनी को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपना चाहता है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला उनकी सहमति के बाद ही लिया जाएगा। खिलाड़ी के रूप में जारी रखना चाहें तो होगा सम्मान रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े रहना चाहते हैं, तो फ्रेंचाइजी उनके फैसले का पूरा सम्मान करेगी। पिछले आईपीएल सीजन में घुटने की चोट के कारण धोनी एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। ऐसे में अब उनके भविष्य को लेकर सभी की नजरें CSK प्रबंधन के फैसले पर टिकी हैं। कप्तानी में भी हो सकता है बदलाव चेन्नई सुपर किंग्स नए कप्तान की तलाश भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, संजू सैमसन इस जिम्मेदारी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कप्तानी संभाली थी, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रही है। IPL के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं धोनी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। वह लीग में 100 मैच जीतने वाले पहले और इकलौते कप्तान हैं। धोनी ने अब तक 226 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, जो किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा है। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 में अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता था। कप्तान के रूप में उन्होंने टीम को 133 जीत दिलाई, जबकि 91 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अब तक 278 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.30 रहा और उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए। विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम 47 स्टंपिंग और 158 कैच भी दर्ज हैं। खराब प्रदर्शन के बाद बदलाव की तैयारी CSK ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब वर्ष 2023 में जीता था। इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी टीम प्रबंधन में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। 18 साल बाद स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की कि स्टीफन फ्लेमिंग अब टीम के हेड कोच नहीं रहेंगे। फ्लेमिंग वर्ष 2009 से इस जिम्मेदारी में थे और उनकी कोचिंग में CSK ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए। फ्रेंचाइजी ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया है। हेमंग बदानी भी नए कोच की दौड़ में सूत्रों के अनुसार, टीम प्रबंधन अगले कुछ महीनों में घरेलू क्रिकेट पर भी नजर रखेगा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगा। इसके बाद नए हेड कोच, कप्तान और टीम से जुड़े अन्य अहम फैसले लिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी का नाम भी CSK के नए हेड कोच की रेस में शामिल है। क्रिकेट और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बर्खास्त सहायक शिक्षक को मिली राहत, सेवा समाप्ति का आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बालोद जिले की एक सहायक शिक्षक पंचायत को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) का आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने माना कि विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया और गलत प्रावधान के तहत बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियमित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नियमानुसार होनी चाहिए। प्रक्रिया का पालन किए बिना जारी किया गया आदेश कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है। पारिवारिक कारणों से लिया था अवैतनिक अवकाश याचिकाकर्ता तस्लीम बानो की नियुक्ति वर्ष 2005 में बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय शिकारीटोला में सहायक शिक्षक पंचायत के रूप में हुई थी। वर्ष 2009 में उनका नियमितीकरण कर दिया गया था। पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने 9 फरवरी 2015 को अवैतनिक अवकाश के लिए आवेदन दिया था। बाद में 4 नवंबर 2020 को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डौंडीलोहारा को अपना त्यागपत्र भी सौंप दिया। हालांकि, विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इसके बजाय विभागीय जांच शुरू की और 24 अगस्त 2021 को उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। हाईकोर्ट में दी थी चुनौती तस्लीम बानो ने वरिष्ठ अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बर्खास्तगी आदेश को चुनौती दी। याचिका में कहा गया कि वर्ष 2009 में नियमितीकरण के बाद वह नियमित कर्मचारी बन चुकी थीं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम-7 के तहत की जानी चाहिए थी। याचिकाकर्ता का यह भी कहना था कि विभाग ने बिना उचित सुनवाई का अवसर दिए और गलत तरीके से नियम-10 के तहत कार्रवाई कर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। हाईकोर्ट ने माना विभाग की कार्रवाई गलत दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने पाया कि विभागीय कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया और लागू नियमों के अनुरूप नहीं थी। कोर्ट ने कहा कि नियमित कर्मचारी के खिलाफ गलत नियम के तहत की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई कानून की कसौटी पर टिक नहीं सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा जारी सेवा समाप्ति का आदेश निरस्त कर दिया और तस्लीम बानो की याचिका स्वीकार कर ली। यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के मामलों में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के पालन की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। छत्तीसगढ़ और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

इंदौर पोस्टल असिस्टेंट हत्याकांड: आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने का घेराव, न्याय की मांग तेज

इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी मुख्य आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों, डाक विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग संयोगितागंज थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जघन्य वारदात के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपी का फरार रहना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जांच जारी है। बेटी बोली- मां को जैसा दर्द मिला, आरोपी को भी वैसी ही सजा मिले प्रदर्शन के दौरान उर्मिला सैनी की बेटी प्रेक्षा भावुक हो गई। उसने कहा कि वह आरोपी का एनकाउंटर या सिर्फ फांसी नहीं चाहती, बल्कि उसे वही दर्द महसूस होना चाहिए जो उसकी मां ने सहा। प्रेक्षा ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई सबसे पहले घर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा। उसके अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पहला वार सिर पर किया गया था और मौत के बाद भी शरीर पर कई वार किए गए। पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग उर्मिला सैनी के पिता सत्यनारायण मालाकार ने आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भोपाल स्थित मकान बेचकर उसकी राशि दोनों बच्चों के नाम की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उर्मिला की संपत्ति, आर्थिक लाभ और अन्य सभी अधिकार केवल उसके बच्चों को मिलें और आरोपी को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिया जाए। वर्षों से प्रताड़ित करने का आरोप मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोपी उस पर बेबुनियाद शक करता था, उसके मोबाइल और चैट की निगरानी करता था तथा उसकी आय और एटीएम पर नियंत्रण रखना चाहता था। उन्होंने बताया कि उर्मिला ने पहले भोपाल के निशातपुरा थाने में भी मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन हर बार समझौता कराकर मामला शांत करा दिया गया। ससुराल पक्ष पर भी लगाए गंभीर आरोप परिजनों का आरोप है कि आरोपी के माता-पिता हमेशा उसका साथ देते रहे और उसकी हरकतों पर पर्दा डालते रहे। उनका कहना है कि आरोपी ने हत्या से पहले उर्मिला की कई योजनाओं और संपत्तियों में खुद को नॉमिनी भी बनवा लिया था। कर्मचारी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय रेल डाक सेवा एवं मेल मोटर सेवा कर्मचारी संघ (वर्ग-3), मध्य प्रदेश सर्किल के नेतृत्व में डाक विभाग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष और त्वरित जांच, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। आंदोलन की चेतावनी कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शनिवार को हुई थी हत्या शनिवार को उर्मिला सैनी की उनके सरकारी आवास में हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब दोपहर करीब एक बजे उनके दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे। बच्चों ने घर का मुख्य दरवाजा खुला और टीवी तेज आवाज में चलता हुआ पाया। अंदर जाने पर उन्होंने अपनी मां का शव खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने अपने नाना को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है। मध्य प्रदेश और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Ram Mandir Donation Theft Case

Breaking: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, सुप्रीम कोर्ट ने भी मांगी रिपोर्ट

अयोध्या | Desh Harpal Digital अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी (SIT) और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। जांच एजेंसियों के अनुसार अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, आभूषण और अन्य संपत्तियां बरामद की हैं। जांच के दौरान करीब 50 बैंक खातों की भी जांच की जा रही है, ताकि कथित रूप से चढ़ावे की रकम के लेन-देन का पूरा नेटवर्क सामने आ सके। SIT की रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल एसआईटी की प्रारंभिक जांच में मंदिर के चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा व्यवस्था में 9 बड़ी खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन्हीं कमियों का फायदा उठाकर कथित गबन को अंजाम दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 40 दिनों में 70 बार कथित चोरी की घटनाएं हुईं। एसआईटी ने अविनाश शुक्ला को इस कथित नेटवर्क का प्रमुख आरोपी बताया है। टिन्नू यादव की दोबारा रिमांड की तैयारी मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से पूछताछ अभी जारी है। पुलिस अब दोबारा रिमांड लेकर यह जानने की कोशिश करेगी कि कथित चोरी का पूरा नेटवर्क कैसे संचालित होता था और इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका थी। इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को एंटी करप्शन कोर्ट में प्रस्तावित है। ट्रस्ट में भी हुए बड़े बदलाव चढ़ावा चोरी विवाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं। साथ ही नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। RSS और मुख्यमंत्री योगी का बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए एसआईटी जांच पर भरोसा जताया है और कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जांच में अभी तक करीब 150 लोगों में से केवल 8 के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की कथित करतूत के आधार पर पूरे ट्रस्ट या अयोध्या की छवि को बदनाम करना उचित नहीं है। (The Times of India) Desh Harpal Analysis राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि जनविश्वास और पारदर्शिता से भी जुड़ा हुआ है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और अंतिम निष्कर्ष एसआईटी की विस्तृत रिपोर्ट तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

खंडवा में दुष्कर्म के तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

खंडवा जिले में महिला और दो नाबालिगों से जुड़े दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार धनगांव थाना क्षेत्र में 11 जुलाई को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाला महिपाल उसके घर में घुस आया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला अपराध, पॉक्सो और अपहरण जैसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। 16 वर्षीय साली को लेकर भागा जीजा, देवास से गिरफ्तार मांधाता थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 6 जून से लापता थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी की बड़ी बहन को मायके छोड़ने आया उसका जीजा ही उसे अपने साथ लेकर चला गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को देवास से गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुराने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप नर्मदानगर थाना क्षेत्र की पुनासा चौकी में एक विवाहिता ने मोहल्ले में रहने वाले शुभम आश्वाने (21) पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला और आरोपी के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध थे। दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों संपर्क में थे और मिलते रहे। पुलिस के अनुसार, हाल ही में महिला के पति ने इस संबंध पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.