आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलSupreme Court – हाईकोर्ट 3 महीने से ज्यादा फैसला सुरक्षित न रखेंBREAKINGदेश-हरपलCharbagh Railway Station पर बड़ा हादसा: टिन शेड गिरने से टीटीई समेत 3 लोग गंभीर घायलBREAKINGदेश-हरपलUP में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, आंधी-बारिश बनी हादसे की वजहBREAKINGमध्य प्रदेशओंकारेश्वर में RTO और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 यात्री बसों पर जुर्माना; 4 ऑटो जब्तBREAKINGमध्य प्रदेशपुणे पोर्श केस में फिर मचा बवाल: जमानत के बाद पार्टी करता दिखा आरोपी परिवार, पीड़ितों के परिजनों में नाराजगीBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर रेत फड़ गोलीकांड: मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और भतीजा गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल जब्तBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में डेढ़ करोड़ का अवैध कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF की रेड में 700 से ज्यादा पेटियां जब्तBREAKINGदेश-हरपलWhatsApp, Facebook और Instagram के नए Plus फीचर्स आएंगे, यूजर्स को देना पड़ सकता है पैसाBREAKINGदेश-हरपलSupreme Court – हाईकोर्ट 3 महीने से ज्यादा फैसला सुरक्षित न रखेंBREAKINGदेश-हरपलCharbagh Railway Station पर बड़ा हादसा: टिन शेड गिरने से टीटीई समेत 3 लोग गंभीर घायलBREAKINGदेश-हरपलUP में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, आंधी-बारिश बनी हादसे की वजहBREAKINGमध्य प्रदेशओंकारेश्वर में RTO और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 यात्री बसों पर जुर्माना; 4 ऑटो जब्तBREAKINGमध्य प्रदेशपुणे पोर्श केस में फिर मचा बवाल: जमानत के बाद पार्टी करता दिखा आरोपी परिवार, पीड़ितों के परिजनों में नाराजगीBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर रेत फड़ गोलीकांड: मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और भतीजा गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल जब्तBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में डेढ़ करोड़ का अवैध कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF की रेड में 700 से ज्यादा पेटियां जब्तBREAKINGदेश-हरपलWhatsApp, Facebook और Instagram के नए Plus फीचर्स आएंगे, यूजर्स को देना पड़ सकता है पैसा

NE

News Elementor

Charbagh Railway Station पर बड़ा हादसा: टिन शेड गिरने से टीटीई समेत 3 लोग गंभीर घायल

Table of Content

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त Charbagh Railway Station पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन पर बने टिन शेड का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में टीटीई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी। अचानक तेज आवाज के साथ टिन शेड नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक टीटीई भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म खाली कराकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में टिन शेड की जर्जर हालत को हादसे की वजह माना जा रहा है।

यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर कई जगहों पर पुराने और कमजोर शेड बने हुए हैं, जिनकी समय-समय पर जांच नहीं होती। लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुराने ढांचों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Neha Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Supreme Court - हाईकोर्ट 3 महीने से ज्यादा फैसला सुरक्षित न रखें

Supreme Court – हाईकोर्ट 3 महीने से ज्यादा फैसला सुरक्षित न रखें

आम लोगों को समय पर न्याय मिले, इसके लिए Supreme Court ने देश के सभी हाईकोर्टों को अहम निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम Court ने कहा है कि कोई भी फैसला 3 महीने से ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रखा जाना चाहिए। खासकर जमानत से जुड़े मामलों में आदेश उसी दिन या अधिकतम अगले दिन जारी किए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अदालतों के आदेशों को तुरंत ऑनलाइन अपलोड किया जाए, ताकि लोगों को फैसले की जानकारी समय पर मिल सके। कोर्ट ने माना कि फैसलों में देरी होने से लोगों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, कई मामलों में देखा गया है कि सुनवाई पूरी होने के बाद भी फैसले लंबे समय तक सुरक्षित रखे जाते हैं। इससे आरोपी, पीड़ित और उनके परिवारों को अनिश्चितता में रहना पड़ता है। जमानत मामलों में देरी होने पर कई लोगों को जरूरत से ज्यादा समय जेल में बिताना पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के बराबर है। अदालतों को यह सुनिश्चित करना होगा कि फैसले तय समय सीमा में आएं और लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। कोर्ट के इन निर्देशों को न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है और लंबित मामलों के जल्द निपटारे में भी मदद मिल सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Charbagh Railway Station पर बड़ा हादसा: टिन शेड गिरने से टीटीई समेत 3 लोग गंभीर घायल

Charbagh Railway Station पर बड़ा हादसा: टिन शेड गिरने से टीटीई समेत 3 लोग गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त Charbagh Railway Station पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन पर बने टिन शेड का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में टीटीई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी। अचानक तेज आवाज के साथ टिन शेड नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक टीटीई भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म खाली कराकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में टिन शेड की जर्जर हालत को हादसे की वजह माना जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर कई जगहों पर पुराने और कमजोर शेड बने हुए हैं, जिनकी समय-समय पर जांच नहीं होती। लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुराने ढांचों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
UP में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह

UP में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह

UP में एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़ पड़े। अधिकारियों के मुताबिक तेज आंधी और बारिश के कारण पुल का स्लैब कमजोर हो गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। राहत और बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में फंसे 3 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी रही। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। मृत मजदूरों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। कई मजदूर दूसरे राज्यों से यहां काम करने आए थे और अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए मेहनत कर रहे थे। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा एक बार फिर निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता नजर आया है। लोगों का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सख्त नियमों का पालन जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

ओंकारेश्वर में RTO और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 यात्री बसों पर जुर्माना; 4 ऑटो जब्त

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 13 यात्री बसों पर कार्रवाई करते हुए 44 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना जरूरी दस्तावेजों के चल रहे 4 ऑटो रिक्शा भी जब्त किए गए हैं। अभियान के दौरान जब्त किए गए ऑटो रिक्शा को मांधाता थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। 52 यात्री बसों की हुई जांच अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दीपक मांझी ने बताया कि जांच अभियान के दौरान कुल 52 यात्री बसों की जांच की गई। इस दौरान बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) की बारीकी से जांच की गई। जिन वाहनों में दस्तावेजों की कमी या अन्य अनियमितताएं मिलीं, उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस परिवहन विभाग का कहना है कि ओंकारेश्वर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों ने साफ किया है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आगे भी इस तरह के सघन जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे। अधिक खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com।

पुणे पोर्श केस में फिर मचा बवाल: जमानत के बाद पार्टी करता दिखा आरोपी परिवार, पीड़ितों के परिजनों में नाराजगी

महाराष्ट्र के पुणे में मई 2024 में हुए चर्चित पोर्श कार हादसे को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में आरोपी नाबालिग के पिता को जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी परिवार पार्टी करता और डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवारों में नाराजगी बढ़ गई है। यह मामला पुणे के कल्याणी नगर इलाके का है, जहां तेज रफ्तार पोर्श कार ने दो आईटी इंजीनियरों को कुचल दिया था। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया गया था कि कार एक 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। एमपी के दो इंजीनियरों की गई थी जान मृतकों में मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी अश्विनी कोष्ठा और उमरिया के रहने वाले एक अन्य युवा इंजीनियर शामिल थे। हादसे के बाद पूरे देश में गुस्सा देखने को मिला था और जुवेनाइल जस्टिस सिस्टम पर भी सवाल उठे थे। घटना के बाद जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी नाबालिग को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी थी। वहीं आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। वायरल वीडियो पर भड़का पीड़ित परिवार अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। जबलपुर निवासी मृतक इंजीनियर अश्विनी कोष्ठा के पिता ने आरोपी परिवार के व्यवहार को बेहद असंवेदनशील बताया है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार की लापरवाही से दो युवाओं की जान चली गई, उसी परिवार का इस तरह जश्न मनाना पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि आरोपी परिवार में न शर्म बची है और न ही संवेदनशीलता। इस तरह की हरकतें न्याय व्यवस्था का मजाक उड़ाने जैसी हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपी को मिली जमानत पर दोबारा विचार करने की मांग भी की है। आरोपी परिवार ने दी सफाई वहीं आरोपी परिवार ने वायरल वीडियो को पुराना बताया है। परिवार का कहना है कि यह वीडियो 2 सितंबर 2023 का है, जब गोवा में उनकी 25वीं शादी की सालगिरह मनाई गई थी। परिवार ने आरोप लगाया कि वीडियो को गलत तरीके से पेश कर माहौल बनाया जा रहा है। आरोपी पक्ष का यह भी कहना है कि यह उनका निजी वीडियो है, जिसे बिना अनुमति सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। उन्होंने वीडियो लीक करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है। सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक चर्चा फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग लगातार इस केस में सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। अधिक खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.