मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत एयरपोर्ट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक Iranian Drone अचानक एयरपोर्ट परिसर के नजदीक आकर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही सेकंड में वहां आग का बड़ा गोला दिखाई देने लगा। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्रोन के टकराते ही एयरपोर्ट के एक हिस्से की छत को नुकसान पहुंचा। कई लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि जमीन तक हिलती महसूस हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री की मौत की खबर सामने नहीं आई है। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और कुछ समय के लिए उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
मध्य पूर्व में लगातार बढ़ रहे तनाव के कारण इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। आम लोगों में डर का माहौल है और लोग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसे हमले बढ़ते हैं तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं और क्षेत्र की सुरक्षा पर पड़ सकता है।
फिलहाल कुवैत प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और ड्रोन के हमले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

