Bihar के खगड़िया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां आसमानी बिजली गिरने (वज्रपात) से बड़ा नुकसान हुआ है। इस घटना में पिता-पुत्र समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पौरा सहायक थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव और बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी गांव में हुई। घटना के समय सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे।
अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया। ग्रामीणों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
