Uttar Pradesh के शाहजहांपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैंट क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को फर्जी ब्रिगेडियर बताकर घूम रहा था।
जानकारी के अनुसार आरोपी के साथ दो लोग फर्जी NSG कमांडो के रूप में और एक ड्राइवर भी मौजूद था। यह पूरा ग्रुप सेना जैसी वर्दी और पहचान के साथ इलाके में संदिग्ध तरीके से घूम रहा था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ।
सेना के अधिकारियों की शिकायत के बाद सदर बाजार थाने में फर्जी ब्रिगेडियर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस जांच में आरोपियों के पास से एक टाटा हैरियर कार, सेना से जुड़े फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र (आधार और पैन कार्ड), सेना के प्रतीक चिन्ह और एक नकली पिस्तौल बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग सेना की वर्दी और पहचान का इस्तेमाल कर किस मकसद से इलाके में घूम रहे थे।
