गल्फ ऑफ ओमान में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हुए हमलों को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Trumph ने कड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की ओर से भारतीय जहाजों पर ड्रोन के जरिए हमला किया गया था।
उन्होंने कहा कि भारतीय जहाजों पर किसी भी तरह का हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है।
यह बयान उस समय आया है जब 8, 9 और 11 जून को गल्फ ऑफ ओमान क्षेत्र में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें से 9 जून को हुए हमले में भारत के चार नागरिकों की मौत होने की भी जानकारी दी गई है।
इस पूरी घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल मामले की जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
