बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के निर्माताओं के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सलमान खान का आरोप है कि यह फिल्म उनसे बिना अनुमति लिए बनाई जा रही है और इसमें उनके खिलाफ अंडरवर्ल्ड से जुड़े आरोप भी दिखाए जा रहे हैं।
यह मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट में पहुंच गया है, जहां अदालत ने इसे अर्जेंट आधार पर सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस केस की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा करेंगी।
सलमान खान की कानूनी टीम ने पहले ही फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजकर आपत्ति जताई थी। नोटिस में कहा गया था कि यह फिल्म 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है, जिससे अभिनेता की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
टीम का यह भी तर्क है कि यह मामला अभी राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है, ऐसे में इस पर आधारित कोई भी फिल्म न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
अब इस पूरे विवाद पर अगला फैसला अदालत की सुनवाई के बाद ही सामने आएगा।
