Bhopal। राजधानी भोपाल में मेट्रो का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। 24 और 25 जून को भोपाल मेट्रो का ट्रायल रन नहीं होगा। इन दो दिनों के दौरान Commissioner of Metro Rail Safety (CMRS) की टीम मेट्रो के सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण करेगी।c
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, यह निरीक्षण यात्रियों की सुरक्षा और मेट्रो संचालन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सिग्नलिंग सिस्टम की होगी तकनीकी जांच
CMRS की टीम मेट्रो के सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक, संचार व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अन्य उपकरणों का परीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी तकनीकी मानक तय नियमों के अनुरूप हैं।
नया शेड्यूल और टाइमिंग होगी तय
निरीक्षण पूरा होने के बाद भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन का नया शेड्यूल और समय तय किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि CMRS की रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी।
सुरक्षा मानकों को दी जा रही प्राथमिकता
मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी के बजाय सभी तकनीकी परीक्षण पूरी तरह संतोषजनक होने के बाद ही अगला चरण शुरू किया जाएगा।

