आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में RTO की बड़ी कार्रवाई: 15 साल पुरानी 2 बसें होंगी स्क्रैप, 6 वाहन जब्त, 42 हजार रुपए का जुर्मानाBREAKINGबिज़नेसStock Market Update: Sensex में 500 अंक की तेजी, Nifty 24,200 के पारBREAKINGदेश-हरपलAmazon India Investment PM Modi से मुलाकात के बाद CEO Andy Jassy का ₹4.1 लाख करोड़ का बड़ा ऐलानBREAKINGएंटरटेनमेंटLock Upp 2 में बड़ा Twist: Yogesh Rawat-Akanksha Choudhary की Entry को लेकर Viral BuzzBREAKINGछत्तीसगढ़CBSE छात्रों को बड़ी राहत: अब री-वेरिफिकेशन के बाद भी कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांचBREAKINGदेश-हरपल‘गलतफहमी में बयान दिया था’ – Rahul Gandhi का बड़ा कदम, कोर्ट में मानी बातBREAKINGमध्य प्रदेशजोधपुर एक्सप्रेस में दंपती को नशीला पानी पिलाकर लूटा, 36 घंटे बाद जयपुर अस्पताल में आया होशBREAKINGमध्य प्रदेशऑनलाइन टास्क और कमीशन के झांसे में मां-बेटी से 1.27 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटीBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में RTO की बड़ी कार्रवाई: 15 साल पुरानी 2 बसें होंगी स्क्रैप, 6 वाहन जब्त, 42 हजार रुपए का जुर्मानाBREAKINGबिज़नेसStock Market Update: Sensex में 500 अंक की तेजी, Nifty 24,200 के पारBREAKINGदेश-हरपलAmazon India Investment PM Modi से मुलाकात के बाद CEO Andy Jassy का ₹4.1 लाख करोड़ का बड़ा ऐलानBREAKINGएंटरटेनमेंटLock Upp 2 में बड़ा Twist: Yogesh Rawat-Akanksha Choudhary की Entry को लेकर Viral BuzzBREAKINGछत्तीसगढ़CBSE छात्रों को बड़ी राहत: अब री-वेरिफिकेशन के बाद भी कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांचBREAKINGदेश-हरपल‘गलतफहमी में बयान दिया था’ – Rahul Gandhi का बड़ा कदम, कोर्ट में मानी बातBREAKINGमध्य प्रदेशजोधपुर एक्सप्रेस में दंपती को नशीला पानी पिलाकर लूटा, 36 घंटे बाद जयपुर अस्पताल में आया होशBREAKINGमध्य प्रदेशऑनलाइन टास्क और कमीशन के झांसे में मां-बेटी से 1.27 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Table of Content

बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2019 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मधुपुर निवासी अदिति मौर्य (28) की शादी 10 फरवरी 2019 को बिलासपुर के दयालबंद मधुबन रोड निवासी रविकांत मौर्य से हुई थी। दंपती की 13 महीने की एक बेटी भी है। रविकांत तिफरा सब्जी मंडी में व्यवसाय करता है।

पति का दावा- फांसी लगाने की कोशिश की थी

पुलिस को दिए बयान में रविकांत ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ ऊपर कमरे में सो रहा था, जबकि अदिति नीचे थी। जब वह नीचे पहुंचा तो पत्नी बेड पर पड़ी मिली। उसका कहना है कि अदिति ने सिल्क की साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन फंदा खुलने के कारण वह नीचे गिर गई।

शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई अखिलेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही अदिति को पति और ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि अदिति अक्सर फोन पर मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी देती थी।

उनका आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से अदिति से सीधे बात नहीं हो पा रही थी। जब भी परिवार वाले संपर्क करने की कोशिश करते थे, पति किसी न किसी बहाने से बात नहीं करवाता था।

दूसरी महिला से संबंध को लेकर था विवाद

मृतका के भाई अभिषेक वर्मा ने आरोप लगाया कि रविकांत का किसी दूसरी महिला से संबंध था। उनके मुताबिक, एक सप्ताह पहले अदिति ने पति के मोबाइल चैट का वीडियो बनाकर अपनी बड़ी बहन को भेजा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

23 जून को मारपीट का आरोप

मायके पक्ष का दावा है कि 23 जून को भी अदिति के साथ मारपीट की गई थी। जब परिवार वालों ने ससुराल पक्ष से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। कुछ देर बाद अदिति की मौत की खबर मिली।

सूचना मिलने पर परिजन उत्तर प्रदेश से बिलासपुर पहुंचे, जहां अस्पताल में उन्हें अदिति की मौत की जानकारी दी गई।

शरीर पर मिले चोट के निशान

परिजनों का आरोप है कि अदिति के हाथ, पैर, गर्दन और कान पर चोट के निशान थे। उनका कहना है कि जिस जगह फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वहां परिस्थितियां संदिग्ध हैं। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है।

मृतका के भाई और अन्य परिजनों ने पति रविकांत मौर्य, सास-ससुर, ननद और नंदोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट का इंतजार शुरू कर दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

सागर में RTO की बड़ी कार्रवाई: 15 साल पुरानी 2 बसें होंगी स्क्रैप, 6 वाहन जब्त, 42 हजार रुपए का जुर्माना

सागर में गुरुवार को परिवहन विभाग ने यात्री बसों और स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 15 साल पुरानी दो यात्री बसों का पंजीयन निरस्त कर उन्हें कबाड़ (स्क्रैप) करने के आदेश दिए गए। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों को जब्त किया गया और 10 अन्य वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 42 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया। स्कूल वाहनों में मिली गंभीर लापरवाही परिवहन विभाग की टीम ने शहर में कुल 24 स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक स्कूल वाहन में कई गंभीर खामियां सामने आईं। वाहन में जरूरी दस्तावेज नहीं थे, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट-एड बॉक्स भी उपलब्ध नहीं था। इतना ही नहीं, आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी गेट) के सामने सीट लगाकर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी। इसके अलावा एक ओमनी वैन और एक ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान तीन ई-रिक्शा भी बिना जरूरी दस्तावेजों के संचालित होते मिले। इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया। ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई परिवहन विभाग ने यात्री बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली, परमिट की शर्तों के उल्लंघन और टैक्स बकाया जैसे मामलों की भी जांच की। कार्रवाई के दौरान 4 स्कूल बस, 1 मैक्सी कैब और 5 ई-रिक्शा पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इन 10 वाहनों से कुल 42 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया। RTO ने दी सख्त चेतावनी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) मनोज तेनगुरिया ने सभी स्कूल वाहन संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों में स्पीड गवर्नर, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, टैक्स रसीद, फर्स्ट-एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से मौजूद होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन चालक के पास वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और निर्धारित यूनिफॉर्म में ही वाहन संचालन किया जाना चाहिए। साथ ही बच्चों को वाहन की निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बैठाया जाए। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई RTO ने साफ कहा कि भविष्य में चेकिंग के दौरान यदि किसी वाहन में सुरक्षा नियमों की अनदेखी या अन्य अनियमितता पाई गई, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें deshharpal.com
Stock Market

Stock Market Update: Sensex में 500 अंक की तेजी, Nifty 24,200 के पार

भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में आज का दिन निवेशकों के लिए काफी सकारात्मक रहा। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली और पूरे सेशन में खरीदारी का माहौल बना रहा। BSE Sensex करीब 500 अंक की तेजी के साथ 77,500 के स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं Nifty 50 भी लगभग 150 अंक चढ़कर 24,200 के पार पहुंच गया। बाजार में अचानक तेजी क्यों आई? आज की इस तेजी के पीछे कई अहम कारण रहे: इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर बाजार को मजबूती दी और सेंटीमेंट को पॉजिटिव बनाया। Auto और Realty Stocks बने बाजार की ताकत आज के ट्रेडिंग सेशन में सबसे ज्यादा हलचल ऑटो और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। ऑटो कंपनियों में बढ़ती बिक्री और आने वाले महीनों के बेहतर अनुमान ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। वहीं रियल्टी सेक्टर में भी लगातार खरीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे बाजार को सपोर्ट मिला। Market Trend: निवेशकों के लिए क्या संकेत? मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल बाजार में एक सावधानी भरा पॉजिटिव ट्रेंड बना हुआ है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Amazon

Amazon India Investment PM Modi से मुलाकात के बाद CEO Andy Jassy का ₹4.1 लाख करोड़ का बड़ा ऐलान

भारत में डिजिटल ग्रोथ और विदेशी निवेश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ई-कॉमर्स और टेक दिग्गज Amazon के CEO Andy Jassy ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की और भारत में बड़े स्तर पर निवेश करने की योजना का ऐलान किया है। यह कदम भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और टेक सेक्टर में वैश्विक भरोसे को और मजबूत करता है। PM मोदी और Amazon CEO की अहम बैठक इस हाई-लेवल मीटिंग में भारत में टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। Amazon ने संकेत दिया कि कंपनी भारत में अपने ऑपरेशंस को और तेजी से बढ़ाने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने लगभग $48 बिलियन (करीब ₹4.1 लाख करोड़) निवेश की योजना सामने रखी है। किन क्षेत्रों में होगा सबसे ज्यादा निवेश? Amazon का यह भारी निवेश भारत के टेक सेक्टर को कई स्तरों पर मजबूत करेगा: भारत को क्या मिलेगा फायदा? इस बड़े निवेश से भारत को कई महत्वपूर्ण फायदे मिलने की उम्मीद है: क्यों खास है यह कदम? भारत आज दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजारों में से एक है। ऐसे में Amazon जैसे ग्लोबल ब्रांड का इतना बड़ा निवेश यह दिखाता है कि भारत आने वाले समय में टेक्नोलॉजी और डिजिटल इकोनॉमी का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Lock Upp 2

Lock Upp 2 में बड़ा Twist: Yogesh Rawat-Akanksha Choudhary की Entry को लेकर Viral Buzz

रियलिटी शो ‘Lock Upp Season 2’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार वजह है संभावित नई एंट्री—टीवी और सोशल मीडिया पर पॉपुलर चेहरे Yogesh Rawat और Akanksha Choudhary। रिपोर्ट्स और फैन पेजेस के मुताबिक, दोनों की शो में एंट्री को लेकर लगातार चर्चा तेज हो रही है, हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।शो के फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। TRP King-King Queen का टैग क्यों ट्रेंड कर रहा है? जैसे ही Yogesh Rawat और Akanksha Choudhary के नाम सामने आए, फैंस ने दोनों को “TRP King और Queen” का टैग देना शुरू कर दिया। इसकी वजह साफ है—दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और एंटरटेनिंग पर्सनालिटी। दर्शकों का मानना है कि अगर ये दोनों शो में आते हैं तो एंटरटेनमेंट, ड्रामा और कॉम्पिटिशन तीनों का लेवल बढ़ जाएगा। शो में आ सकता है बड़ा Twist अगर ये एंट्री कन्फर्म होती है तो ‘Lock Upp Season 2’ का गेम पूरी तरह बदल सकता है। घर के अंदर रिश्ते, रणनीति और टास्क्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इस एंट्री से शो की TRP और ऑनलाइन व्यूअरशिप दोनों में उछाल आ सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया इस खबर के वायरल होते ही इंस्टाग्राम और X (Twitter) पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। पहले भी रह चुके हैं चर्चा में Yogesh Rawat और Akanksha Choudhary दोनों ही अपने-अपने काम और सोशल मीडिया फॉलोइंग के कारण पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। उनकी पॉपुलैरिटी ही उन्हें रियलिटी शो के लिए एक मजबूत कंटेस्टेंट बनाती है।

CBSE छात्रों को बड़ी राहत: अब री-वेरिफिकेशन के बाद भी कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड ने छात्रों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण व्यवस्था शुरू की है। अब वे छात्र, जिन्होंने अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम में अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था और जांच के बाद भी उनके नंबरों में कोई बदलाव नहीं हुआ, अपनी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की फिजिकल जांच करवा सकेंगे। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। नई व्यवस्था के तहत छात्र सीधे सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) जाकर अपनी कॉपी की जांच कर सकेंगे। हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जिनके वेरिफिकेशन का परिणाम “No Change” रहा है। पहली बार लागू हुई नई व्यवस्था सीबीएसई ने पहली बार यह कदम उठाया है। इससे पहले वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों के पास अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा फिजिकल जांच कराने का कोई विकल्प नहीं होता था। बोर्ड का मानना है कि इस फैसले से मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। छात्रों को मिलेगा संदेह दूर करने का मौका कई छात्र ऐसे होते हैं जिन्हें वेरिफिकेशन के बाद भी अपनी कॉपी की जांच को लेकर शंका बनी रहती है। अब उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिका को प्रत्यक्ष रूप से देखने और अपनी शंकाओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों का बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया पर भरोसा और मजबूत होगा। जल्द जारी होगा शेड्यूल सीबीएसई ने बताया है कि उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों में विस्तृत प्रक्रिया और समय-सारणी (Schedule) जल्द जारी की जाएगी। छात्रों को इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। 12वीं री-इवैल्यूएशन के परिणाम भी जारी इधर, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जारी करने शुरू कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार अब तक प्राप्त 87 प्रतिशत से अधिक आवेदनों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। बाकी आवेदनों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है और जल्द ही अपडेटेड रिजल्ट जारी किए जाएंगे। छात्रों के लिए क्यों अहम है यह फैसला? यह नया नियम उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आया है जो अपने परिणाम को लेकर असमंजस में रहते हैं। अब वे सिर्फ ऑनलाइन प्रक्रिया पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि अपनी उत्तर पुस्तिका की वास्तविक जांच कराकर पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे। अधिक शिक्षा और करियर से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.