NE

News Elementor

Modi-Vance की मुलाकात: Trade Deal में प्रगति, बढ़ते Tariffs से पहले बातचीत तेज

Table of Content

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025 –Modi-Vance की मुलाकात, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों ने इस दिशा में “सार्थक प्रगति” की बात कही है।

वेंस अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार रात प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सम्मान में अपने आवास पर डिनर भी आयोजित किया।

Modi-Vance ने बढ़ते टैरिफ से पहले समझौते की कोशिश

अमेरिका ने भारत समेत कई देशों को जुलाई 9 तक बढ़े हुए टैरिफ से राहत दी है। भारत पर 27% तक के टैरिफ लागू होने थे, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों की मोहलत दी, जिससे बातचीत को गति मिली है।

दोनों देशों के बीच लंबे समय से व्यापार असंतुलन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। वेंस से मुलाकात के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर ने बयान जारी कर भारत के साथ “व्यापार में गंभीर असमानता” की बात दोहराई।

भारत ने कम किए टैरिफ, लेकिन कृषि क्षेत्र बना रोड़ा

भारत ने हाल के महीनों में कई उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की है, लेकिन कृषि क्षेत्र पर अमेरिका को ज्यादा पहुंच देने की मांग अब भी विवाद का कारण बनी हुई है। ट्रंप चाहते हैं कि भारत अमेरिकी मक्का (कॉर्न) खरीदे, लेकिन भारत ने कृषि को लेकर हमेशा से सख्त रुख अपनाया है।

Modi-Vance ने 🇮🇳 रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर भी चर्चा

Modi-Vance ने के बीच सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि रक्षा, रणनीतिक तकनीक और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि वे “अमेरिका के साथ व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप की इस साल भारत यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप के इस साल क्वाड समिट के दौरान भारत आने की संभावना है।

वेंस परिवार की भारत यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

उप-राष्ट्रपति वेंस की यह यात्रा व्यक्तिगत और सांस्कृतिक रंगों से भी भरपूर रही। उनकी पत्नी उषा वेंस के माता-पिता आंध्र प्रदेश से अमेरिका गए थे। यह दंपति अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए उत्साहित है।

वेंस के तीन बच्चों की पारंपरिक भारतीय परिधानों में तस्वीरें सोशल मीडिया और भारतीय मीडिया में छाई हुई हैं — दोनों बेटे कुर्ता-पायजामा में और तीन वर्षीय मिराबेल लहंगे में नजर आईं।

जयपुर से आगरा तक: सांस्कृतिक सफर

मोदी से मुलाकात के बाद वेंस परिवार जयपुर रवाना हुआ, जहां उन्होंने ऐतिहासिक आमेर किले का दौरा किया। वे जयपुर में भारत-अमेरिका संबंधों पर एक भाषण भी देंगे।

बुधवार को परिवार आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेगा और फिर गुरुवार को अमेरिका के लिए रवाना होगा।

लेटेस्ट इंटरनेशनल न्यूज, ट्रेड अपडेट्स और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स के लिए जुड़े रहें Deshharpal.com से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बिलासपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई, होंडा शोरूम पार्किंग सील

बिलासपुर में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर बहतराई रोड से साइंस कॉलेज रोड तक करीब 4 घंटे चले अभियान में कई अवैध कब्जों को हटाया गया। डीमार्ट की 15 फीट ग्रिल हटाई गई अभियान के दौरान D-Mart की ओर से सड़क की करीब 15 फीट जमीन...

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की आयशर पलटी, 1 की मौत, 28 घायल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंदी-सनावद हाईवे पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। शादी की खुशी मातम में...

ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा: RTO सब-इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, जीजा गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बॉबी उर्फ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय देवेंद्र मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक से ड्यूटी...
अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया 2026 Gold नहीं, ये 1 दान दिलाएगा सुख-समृद्धि और Good Luck

अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर अच्छा काम—चाहे वो पूजा हो, दान हो या नई शुरुआत—उसका फल कभी खत्म नहीं होता। यही वजह है कि लोग इस दिन को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के मौके के रूप में देखते...
RCB

IPL 2026 RR vs RCB दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, आज होगा सीजन का Biggest Clash

IPL 2026 में आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है, जहां Rajasthan Royals और Royal Challengers Bengaluru आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं, ऐसे में यह मुकाबला सीधे तौर पर दो इन-फॉर्म टीमों की टक्कर बन गया है। टेबल टॉपर राजस्थान की मजबूत पकड़ Rajasthan Royals...