NE

News Elementor

Missile Testing :India -Pakistan के बीच तनाव, भारत ने समुद्री मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

Table of Content

🔴 Breaking: Visa Suspension, Border Tension, Missile Testing – भारत-पाक के बीच फिर तनाव बढ़ा

नई दिल्ली | 24 अप्रैल 2025
Visa Services Suspended – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीज़ा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 27 अप्रैल 2025 से सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए जाएंगे। जिन लोगों को मेडिकल वीज़ा जारी हुआ है, उन्हें भी 29 अप्रैल 2025 तक भारत छोड़ना होगा।

सरकार ने भारतीय नागरिकों को भी avoid travelling to Pakistan की सलाह दी है। इस फैसले के बाद पंजाब के अटारी बॉर्डर पर वीजा लेकर आए पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की तस्वीरें सामने आई हैं।

Military Movement & Missile Testing:
पाकिस्तान की किसी भी संभावित कार्रवाई के मद्देनजर भारत ने अपनी सैन्य तैयारियों को तेज कर दिया है। गुरुवार दोपहर भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS Surat से समुद्री मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह surface-to-sea missile test भारत की जवाबी क्षमता का स्पष्ट संकेत है। दूसरी ओर, Pakistan Air Force ने रातभर कराची एयरबेस से 18 फाइटर जेट्स को भारत से सटे इलाकों की ओर तैनात किया।

इसके अलावा पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल के बीच अपने EEZ क्षेत्र में surface-to-surface missile test की नोटिफिकेशन भी जारी की थी। साफ है कि भारत की प्रतिक्रिया का डर पड़ोसी देश पर हावी है।

Government Actions & Political Consensus:
हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने शाम 6 बजे संसद भवन में all-party meeting बुलाई है जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस मीटिंग में राहुल गांधी समेत सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल होंगे।

वहीं, विदेश मंत्रालय में कई देशों के राजदूतों के साथ हाई-लेवल मीटिंग चल रही है, जिसमें जर्मनी, जापान जैसे प्रमुख देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। रूस की सरकारी मीडिया एजेंसी RT (Russia Today) ने दावा किया है कि भारत “कुछ बड़ा कदम उठाने वाला” है।

Security Updates:

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति से मिलकर पहुलगाम हमले की जानकारी साझा की
  • केंद्र सरकार ने Pakistan Government के X (Twitter) हैंडल को भारत में बैन कर दिया है।
  • US State Department ने जम्मू-कश्मीर को लेकर अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
  • श्रीनगर में दुकानदारों ने काले झंडे लगाकर हमले के विरोध में प्रदर्शन किया है।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है। पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से कूटनीतिक और सैन्य मोर्चे पर फैसले लिए जा रहे हैं, वो आने वाले दिनों में एक नई रणनीतिक स्थिति का संकेत दे सकते हैं।

Desh Harpal इस घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें –

Nikhil

catalystbpl@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks fail, JD Vance statement, Islamabad talks news, Pakistan mediation Iran US, ceasefire update Iran America

Talks Collapse in Islamabad: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, अमेरिका-ईरान फिर आमने-सामने

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत बिना नतीजे खत्म, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान—कोई समझौता नहीं हुआ। पाकिस्तान की राजधानी Islamabad से एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आई है। United States और Iran के बीच करीब 21 घंटे चली लंबी बातचीत आखिरकार बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। रविवार...
Asha Bhosle death news, legendary singer dies 2026, Bollywood music legend, Asha Bhosle tribute, end of an era India

End of an Era: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस। देशभर में शोक, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय संगीत जगत से आज एक ऐसी खबर आई है, जिसने करोड़ों दिलों को एक साथ उदास कर दिया। सुरों की मल्लिका, हर दिल की आवाज़ बन चुकीं...
Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...