NE

News Elementor

खंडवा-इंदौर रोड़ पर जंगल में मिली सड़ी-गली लाश:कश्मीरी नाले के पास फांसी के फंदे से लटका मिला; पहचान में जुटी पुलिस

Table of Content

खंडवा-इंदौर फोरलेन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देशगांव के पास जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति की सड़ी-गली लाश पेड़ से लटकी मिली है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है।

घटना रोशिया गांव के नजदीक कश्मीरी नाले के पास की है, जहां से फोरलेन करीब 500 मीटर दूर है। शव मिलने की सूचना जंगल में लकड़ी बीनने गए एक ग्रामीण ने दी। उसने पेड़ पर लटका शव देखा और तुरंत गांववालों को बताया। इसके बाद देशगांव चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

शिनाख्त में जुटी पुलिस, अब तक नहीं पता चला नाम

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए छैगांवमाखन अस्पताल भेजा। शव बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया है। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 साल बताई जा रही है।

चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे के अनुसार, मृतक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी, जिस पर काले और नीले रंग के फूल बने हुए हैं। उसने ग्रे रंग की पैंट और काले रंग के प्लास्टिक के जूते पहने हैं। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है।

पुलिस को आत्महत्या की आशंका, मगर जांच जारी

प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। पुलिस ने अज्ञात शव मिलने का मामला दर्ज कर लिया है और हर सुराग की तलाश जारी है।


🔴 अपील:deshharpal.com
अगर किसी ने हाल में अपने परिजन को खोया है या कोई व्यक्ति लापता है, तो वे देशगांव चौकी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। शायद यह खबर किसी परिवार को उनके अपने से जोड़ने में मदद कर सके।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Noida

Noida Workers Protest वेतन बढ़ाने की मांग पर भड़की हिंसा, तीसरे दिन हालात बिगड़े

Noida के औद्योगिक इलाकों में कर्मचारियों का सैलरी इंक्रीमेंट (Salary Increment) को लेकर चल रहा विरोध अब उग्र हो चुका है। तीन दिनों से जारी यह प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शांत प्रदर्शन से हिंसा तक का सफर शुरुआत में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण...
सेंसेक्स

Market Fall Alert सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, बैंकिंग शेयरों ने खींचा बाजार नीचे

हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं रही। सोमवार सुबह जैसे ही बाजार खुला, निवेशकों के चेहरे पर चिंता साफ दिखी। सेंसेक्स करीब 1300 अंक टूटकर 76,270 के आसपास पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 370 अंकों की गिरावट के साथ 23,670 के स्तर पर फिसल गया। सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग सेक्टर पर देखने...
Iran US talks fail, JD Vance statement, Islamabad talks news, Pakistan mediation Iran US, ceasefire update Iran America

Talks Collapse in Islamabad: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, अमेरिका-ईरान फिर आमने-सामने

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत बिना नतीजे खत्म, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान—कोई समझौता नहीं हुआ। पाकिस्तान की राजधानी Islamabad से एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आई है। United States और Iran के बीच करीब 21 घंटे चली लंबी बातचीत आखिरकार बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। रविवार...
Asha Bhosle death news, legendary singer dies 2026, Bollywood music legend, Asha Bhosle tribute, end of an era India

End of an Era: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस। देशभर में शोक, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय संगीत जगत से आज एक ऐसी खबर आई है, जिसने करोड़ों दिलों को एक साथ उदास कर दिया। सुरों की मल्लिका, हर दिल की आवाज़ बन चुकीं...
Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...