कान्स के रेड कार्पेट पर छत्तीसगढ़ की जूही:’जलती पृथ्वी’ वाली ड्रेस पहनकर किया वॉक; वियतनाम के डिजाइनर को बनाने में ढाई महीने लगे

Table of Content

दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म समारोहों में से एक कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन हुआ। दुर्ग की रहने वाली जूही व्यास ने पहली बार इस मंच पर न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि एक खास संदेश के साथ दुनिया का ध्यान खींचा।

जूही व्यास ग्रीनपीस इंडिया संस्था के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं। संस्था की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा के साथ उन्होंने ‘वॉइस ऑफ द प्लैनेट’ अभियान के तहत एक खास ड्रेस पहनकर जलवायु परिवर्तन और धरती की पीड़ा को दर्शाया।

इस खास ड्रेस को वियतनाम के मशहूर डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रिएन ने डिजाइन किया, जिसे तैयार करने में ढाई महीने लगे। यह ड्रेस ‘जलती हुई पृथ्वी’ की प्रतीक थी – आग जैसे रंग और डिजाइन इस बात की चेतावनी देते हैं कि अगर प्रदूषण यूं ही बढ़ता रहा तो हमारा भविष्य कैसा होगा।

“ये सिर्फ एक ड्रेस नहीं, बल्कि एक कहानी है” – जूही

दैनिक भास्कर से बात करते हुए जूही ने कहा,

“यह सिर्फ एक ड्रेस नहीं है, यह उन करोड़ों लोगों की कहानी है जो जलवायु संकट का खामोशी से सामना कर रहे हैं। एक मां होने के नाते मुझे अगली पीढ़ी के लिए धरती को बचाने की जिम्मेदारी और भी ज्यादा महसूस होती है।”

उन्होंने कहा कि वे चाहतीं तो स्टाइलिश ड्रेस पहनकर वहां जातीं, लेकिन उन्होंने इस मंच का इस्तेमाल धरती के दर्द को दिखाने के लिए किया।

“हवा, मिट्टी और पानी को बचाना इंसानों की जिम्मेदारी है, लेकिन इस पर कोई बात नहीं कर रहा,” जूही ने कहा।

कौन हैं जूही व्यास?

भिलाई निवासी जूही व्यास दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की थी, लेकिन अपने जुनून को पहचानते हुए फैशन और मेकअप की दुनिया में कदम रखा।

करीब 12 साल पहले दुर्ग में उन्होंने ‘जूही सैलून एंड स्पा’ की शुरुआत की। जूही एक मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल और कई ब्यूटी टाइटल की विजेता भी हैं।

  • 2022 में ‘मिसेज इंडिया इंक’ में प्रथम रनर-अप रहीं।
  • 2023 में कैलिफोर्निया में हुए ‘मिसेज ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया और ‘पीपल्स चॉइस’ अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
  • 2024 में चीन में आयोजित ‘मिसेज ग्लोब’ प्रतियोगिता में जूही पहली भारतीय महिला थीं जो जूरी पैनल में शामिल हुईं।

कांस फिल्म फेस्टिवल का इतिहास(deshharpal.com)

कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 1939 में हुई थी, जब वेनिस फिल्म फेस्टिवल की तानाशाही से तंग आकर फ्रांस ने खुद का फेस्टिवल शुरू किया। हालांकि उसी साल हिटलर के पोलैंड पर हमले के चलते पहले दिन ही फेस्टिवल रोकना पड़ा।
इसके बाद 1946 में यह फेस्टिवल फिर से शुरू हुआ और तब से आज तक यह दुनिया भर की फिल्मों और कलाकारों को एक ग्लोबल मंच देता आ रहा है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...
Vrindavan

Vrindavan Accident यमुना में डूबी नाव, भजन से मची चीख-पुकार, 11 की मौत

Vrindavan से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक साधारण सी धार्मिक सैर अचानक मातम में बदल गई, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। भजन...
Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...