Pak Embassy Party Controversy: Jyoti Malhotra केस में “यात्री डॉक्टर” से भी पूछताछ करेगी हरियाणा पुलिस

Table of Content

Pak Embassy Party Controversy – पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने और पाकिस्तान की जासूसी Pak Embassy के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ फोटो वायरल होने के बाद, हरियाणा के यूट्यूबर नवांकुर चौधरी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। नवांकुर ‘Yatri Doctor’ नाम से यूट्यूब पर फेमस हैं और लाखों फॉलोअर्स के बीच एक लोकप्रिय ट्रैवल व्लॉगर माने जाते हैं।

फिलहाल आयरलैंड में मौजूद नवांकुर के बारे में पुलिस की शुरुआती जांच जारी है। बहादुरगढ़ के DCP मयंक मिश्रा ने पुष्टि की है कि जैसे ही उनके परिवार की लोकेशन का पता चला, पुलिस ने फील्ड वेरिफिकेशन शुरू किया।

नवांकुर के पिता नवीन धनखड़, जो दिल्ली के एक बैंक में अधिकारी हैं, ने बताया कि उनके बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है। “मेरे बेटे ने 2015 में MBBS पूरा किया और एक साल प्रैक्टिस करने के बाद ब्लॉगिंग शुरू की थी।उन्होंने कहा वह पूरी तरह निर्दोष है,” ।

नवांकुर की सफाई – “ज्योति सिर्फ एक फैन थी”

वायरल फोटो पर सफाई देते हुए नवांकुर ने कहा, “ज्योति मल्होत्रा मेरी दोस्त नहीं है, बस एक फैन थी। इसलिए Pak Embassy में फोटो खिंचवाई। पार्टी में करीब 500 भारतीय थे। ये कोई सीक्रेट इवेंट नहीं था।”

उन्होंने अपने 15 मिनट के यूट्यूब वीडियो में कहा, “मुझे व्यूज के लिए टारगेट किया जा रहा है। फेक नैरेटिव फैलाया जा रहा है ताकि मेरी छवि खराब हो।”

Dr. Yatri Controversy: YouTuber Navankur Dhankhar in Spotlight after Jyoti Malhotra's Arrest
Dr. Yatri Controversy: YouTuber Navankur Dhankhar in Spotlight after Jyoti Malhotra’s Arrest

“मेरा कोई केस नहीं, कोई समन नहीं”

नवांकुर का दावा है कि अब तक उनके खिलाफ न तो कोई केस दर्ज हुआ है, न ही किसी जांच एजेंसी ने उनसे संपर्क किया है। “अगर मुझे बुलाया जाएगा, तो मैं NIA, CBI, CID – किसी भी एजेंसी का पूरा सहयोग करूंगा,” उन्होंने कहा।

देशभक्ति पर बोले नवांकुर – “मुझे प्रमाण देने की जरूरत नहीं”

“मेरे पिता ने 20 साल आर्मी में सेवा दी है। मेरे ताऊ इंडियन एयरफोर्स में रहे। हमारे परिवार की परंपरा है देश की सेवा करना। अंटार्कटिका में भी मैंने भारत का झंडा फहराया था। जो मुझे नहीं जानते, उन्हें मेरी पोस्ट्स देखनी चाहिए,” नवांकुर ने कहा।

डिलीट किए गए वीडियो पर स्पष्टीकरण

यह भी आरोप लगाया गया कि नवांकुर ने कुछ वीडियो डिलीट किए हैं। इस पर उनका कहना है, “जो वीडियो हटाए गए वे मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़े ‘हनीमून’ वीडियो थे। ट्रैवलिंग से जुड़े कोई वीडियो नहीं हटाए।”

देश हरपल की राय:
जहां एक ओर भारत की सुरक्षा सर्वोपरि है, वहीं किसी भी भारतीय नागरिक को जांच पूरी होने से पहले दोषी ठहराना भी नाजायज है। नवांकुर जैसे यूट्यूबर्स का मामला देश में सोशल मीडिया की शक्ति और जिम्मेदारी दोनों पर बहस छेड़ रहा है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Nikhil

catalystbpl@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...
Vrindavan

Vrindavan Accident यमुना में डूबी नाव, भजन से मची चीख-पुकार, 11 की मौत

Vrindavan से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक साधारण सी धार्मिक सैर अचानक मातम में बदल गई, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। भजन...
Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...