अभिनेता और राजनेता कमल हासन (Kamal Haasan) एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म Thug Life के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिया गया एक बयान — “कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है” — ने Karnataka में भारी विरोध खड़ा कर दिया है। अब राज्य में फिल्म पर बैन (Ban) की मांग तेज हो गई है।
Kamal Haasan का विवादित बयान
फिल्म Thug Life के प्रमोशन के दौरान कमल हासन ने कहा, “कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है“। इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा दिया है।
Karnataka CM Siddaramaiah की तीखी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कमल हासन के बयान को इतिहास और भाषा की सच्चाई के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, “कमल हासन को कन्नड़ भाषा की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान नहीं है।“
Kannada Groups का विरोध, Thug Life पर Ban की मांग
कई कन्नड़ संगठनों और भाषा प्रेमियों ने कमल हासन के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने फिल्म Thug Life को कर्नाटक में रिलीज़ न करने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर #BanThugLife ट्रेंड कर रहा है।
Kamal Haasan का जवाब – “Love Never Apologises”
विवाद के बाद भी कमल हासन अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा:
“मैं माफी नहीं मांगूंगा क्योंकि मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मेरा बयान भाषाई इतिहास पर आधारित था।“
“प्यार कभी माफी नहीं मांगता (Love never apologises)।“
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
