Bhopal में हुआ Miss Universe Madhya Pradesh 2025 का भव्य आयोजन
Miss Universe Madhya Pradesh 2025 का खिताब भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा (Janhvi Malhotra) ने अपने नाम कर लिया है। यह भव्य फिनाले सोमवार रात को भोपाल के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित हुआ, जिसमें पूरे प्रदेश से चुनी गई 13 फाइनलिस्ट्स ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने Cocktail Wear और Resort Wear राउंड्स में अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और पर्सनालिटी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आकर्षक डांस परफॉर्मेंस और स्पेशल टाइटल्स का भी आयोजन हुआ।
तपती ठाकुर (Tapti Thakur) को फर्स्ट रनर-अप और श्रेय बेड़िया (Shreya Bedia) को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया।
जान्हवी मल्होत्रा का रिएक्शन:
विजेता बनने के बाद जान्हवी मल्होत्रा ने कहा:
“यह मेरे वर्षों की मेहनत का फल है। अब मुझे गर्व है कि मैं पूरे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व Miss Universe India 2025 में कर सकूंगी।”
अब जान्हवी पूरे राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली Miss Universe India 2025 प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
