बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून 2025 को RCB की IPL 2025 जीत का जश्न एक भयावह हादसे में बदल गया। हजारों फैंस की भीड़ के कारण मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 47 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लोग RCB Victory Parade में शामिल होने के लिए स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे।
क्या हुआ Bengaluru Stampede में?
Royal Challengers Bengaluru (RCB) की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद फ्री एंट्री वाले Victory Celebration Event का आयोजन किया गया था। आयोजकों ने भीड़ के अनुमान से कहीं ज्यादा लोगों को अनुमति दे दी। जब गेट खुले, तो भारी भीड़ में अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई।
Bengaluru Stampede में जान गंवाने वालों की सूची
RCB फैंस में शामिल कई युवा इस हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की लिस्ट इस प्रकार है:
- दिव्यांशी (13)
- चिन्मयी शेट्टी (19)
- सहाना (19)
- प्रज्वल (20)
- भूमिक (20)
- श्रवण (20)
- पूर्णचंद्र (26) – सिविल इंजीनियर, मंड्या से
- अक्षता (27)
- देवी (29)
- मनोज कुमार (33)
- शिवलिंग स्वामी
इनमें से कई पीड़ित बेंगलुरु, मैसूरु और मंड्या जिलों से आए थे।
Karnataka Government की कार्रवाई और मुआवज़ा
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने हादसे की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं, जिसमें crowd management और event planning में हुई लापरवाही की जांच होगी।
साथ ही, Karnataka High Court ने भी इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू करने की बात कही है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
