SONAM ने वही जैकेट पहनी थी, जो बाद में खून से सनी मिली
शिलांग : गुमशुदा SONAM और RAJA से जुड़ा एक अहम CCTV फुटेज सामने आया है। ये वीडियो शिलांग के एक होटल के बाहर का है, जिसमें सोनम उसी जैकेट में दिखाई दी है, जैसी जैकेट बाद में पुलिस को खून से सनी हालत में मिली थी।
ये नया सबूत पुलिस की जांच में बड़ा मोड़ ला सकता है। फुटेज में देखा गया है कि सोनम और राजा होटल के बाहर साथ नजर आ रहे हैं। सोनम की जैकेट साफ तौर पर कैमरे में दिख रही है, जो आगे चलकर जांच में सबसे अहम कड़ी बन गई।
सोनम कुछ दिनों से लापता है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पहले से मिली जानकारी के अनुसार, राजा और सोनम आखिरी बार शिलांग में एक होटल में रुके थे। अब ये CCTV फुटेज उसी होटल के बाहर का है, जिससे उनकी मौजूदगी की पुष्टि होती है।
पुलिस को एक खून से सनी जैकेट मिली थी, जिसे अब सोनम की मानी जा रही है। अब जब CCTV में वही जैकेट सोनम के शरीर पर दिखी, तो जांच की दिशा और तेज हो गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, “ये फुटेज हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम इसे आगे की जांच में शामिल कर चुके हैं और टेक्निकल टीम इसकी गहराई से जांच कर रही है।”
अब तक की जांच में यह फुटेज सबसे बड़ा सुराग माना जा रहा है। क्या सोनम को किसी साजिश का शिकार बनाया गया? या वो खुद किसी मुसीबत में है? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिल सकते हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
