Iran और Israel के बीच सीधा युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। बीते 24 घंटों में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर Missiles और Airstrikes की बौछार कर दी है। Tehran, Tel Aviv और Jerusalem जैसे शहरों में जबरदस्त धमाके हुए हैं।
अब तक की जानकारी के अनुसार, 90 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं। पूरा West Asia युद्ध के मुहाने पर खड़ा है।
Israel का ऑपरेशन Rising Lion: Iran के 100+ ठिकानों पर हमला
13 जून को Israel ने ‘Operation Rising Lion’ के तहत ईरान पर जबरदस्त हमला किया।
इसमें:
- 200 से अधिक Fighter Jets और Drones शामिल हुए।
- Tehran, Natanz, Mashhad और अन्य शहरों में स्थित न्यूक्लियर प्लांट, मिलिट्री बेस और IRGC हेडक्वार्टर्स को टारगेट किया गया।
- धमाकों से कई इलाकों में आग लग गई और इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।
ईरान ने पुष्टि की है:
- 78 से 90 लोगों की मौत, जिनमें टॉप IRGC कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और सीनियर मिलिट्री अधिकारी शामिल हैं।
- 320+ घायल, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
Iran का जवाबी हमला: Operation True Promise III
इज़राइली हमले के कुछ घंटे बाद ही Iran ने जवाबी कार्रवाई की:
- ‘True Promise III’ के तहत दो वेव में दर्जनों Ballistic Missiles दागीं।
- Tel Aviv, Jerusalem और Ramat Gan में धमाकों की आवाजें गूंजीं।
- कई रिहायशी इलाकों और एक हाई-राइज़ बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा।
Israeli Air Defence Systems (Iron Dome, Arrow, US THAAD) ने ज्यादातर मिसाइलों को रोक लिया, लेकिन:
- कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई।
- 60+ लोग घायल, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
