Sonam Raghuvanshi और Raja की शादी के कुछ ही दिनों बाद उनकी हनीमून ट्रिप एक खौफनाक हत्याकांड में बदल गई। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है – ‘Sanjay Verma’ नाम से कॉल करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि Sonam का प्रेमी Raj Kushwaha निकला। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस फेक नाम का इस्तेमाल कर Sonam और Raj ने मिलकर Raja की हत्या की साजिश रची थी।
‘Sanjay Verma’ को की गई 234 कॉल्स – शादी के बाद भी जारी रहा संपर्क
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि 1 से 25 मार्च 2025 के बीच Sonam ने ‘Sanjay Verma’ को करीब 234 बार कॉल किया, जिनमें हर कॉल लगभग 30 से 60 मिनट लंबी थी। यह बातचीत केवल शादी से पहले ही नहीं बल्कि शादी के बाद तक जारी रही, जिससे शक और गहराया।
‘Sanjay Verma’ की सच्चाई – असल में है Raj Kushwaha
जब पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाला, तब पता चला कि ‘Sanjay Verma’ नाम से सेव किया गया नंबर Raj Kushwaha का था, जो Sonam का कथित प्रेमी है। इस फर्जी पहचान के पीछे छुपा था एक खतरनाक मर्डर प्लान।
प्यार से प्लान तक – कैसे रची गई Raja की हत्या की साजिश?
पुलिस को शक है कि Raj और Sonam ने मिलकर राजा की हत्या की प्लानिंग पहले से की थी। शादी के बाद Sonam ने Raja को मेघालय घूमने के लिए राजी किया। 23 मई को तीन हायर किए गए supari killers ने Raja की हत्या कर दी।
Sonam की मौजूदगी में हुआ मर्डर
सूत्रों के मुताबिक, Sonam घटनास्थल पर मौजूद थी और उसने हत्या के लिए सही समय का इशारा दिया। इस हत्या के बाद राजा का शव 2 जून को Wei Sawdong Falls के पास बरामद हुआ।
पुलिस की जांच में क्या-क्या सामने आया?
- राज कुशवाहा ने ही ‘Sanjay Verma’ नाम से Sonam से लगातार संपर्क रखा।
- 234 कॉल्स और देर रात लंबी बातचीत की पुष्टि।
- हत्या की योजना हनीमून से पहले बनाई गई थी।
- तीन सुपारी किलर्स को हायर किया गया।
- सोनम के परिवार और राज के वित्तीय ट्रांजेक्शन्स की जांच जारी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
