IndiGo की Delhi to Leh जाने वाली फ्लाइट 6E2006 को आज सुबह तकनीकी खराबी (Technical Fault) के कारण उड़ान भरने के दो घंटे बाद दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट एक Airbus A320-251N थी, जिसने सुबह 6:30 AM के करीब उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ समय बाद तकनीकी समस्या सामने आई, जिससे विमान को सुरक्षित Emergency Landing करानी पड़ी।
फ्लाइट में करीब 180 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। अच्छी खबर यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। इंडिगो ने साफ किया कि यह कोई declared emergency नहीं थी, बल्कि सावधानी के तौर पर विमान को वापस लाया गया।
क्या हुआ टेक्निकल फॉल्ट?
IndiGo ने जानकारी दी कि विमान में ऐसी तकनीकी समस्या आई थी जिससे लेह में लैंडिंग संभव नहीं थी। इस वजह से mid-air यू-टर्न (U-Turn) लेकर फ्लाइट को दोबारा दिल्ली लाया गया। अब इस विमान की मैकेनिकल जांच की जा रही है और यात्रियों को वैकल्पिक विमान से लेह भेजा जा रहा है।
एक दिन पहले भी सामने आया था बड़ा Fault
18 जून को भी इंडिगो की एक फ्लाइट में बड़ा तकनीकी फॉल्ट आया था। रायपुर लौट रही फ्लाइट में फ्लाइट का दरवाज़ा जाम हो गया था, जिससे यात्रियों को 40 मिनट तक अंदर फंसे रहना पड़ा। इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रायपुर के मेयर भी सवार थे।
लगातार दो दिनों में आई इन घटनाओं ने इंडिगो की तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, एयरलाइन का कहना है कि वे पूरी तरह से सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो करते हैं और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
IndiGo का बयान:
“हमने फ्लाइट 6E2006 को एहतियातन दिल्ली वापस बुलाया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की declared emergency नहीं थी।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
