Middle East यानी मध्य पूर्व में Iran और Israel के बीच जारी टकराव अब पूरी तरह युद्ध का रूप ले चुका है। इस टकराव में अमेरिका भी एक्टिव मोड में आ चुका है। आइए जानते हैं इस पूरे संघर्ष के दौरान कौन-कौन से बड़े military operations अंजाम दिए गए और उनका उद्देश्य क्या था।
Operation Rising Lion (Israel) – ईरान के अंदर हमला
- शुरुआत: 13 जून 2025
- देश: इज़राइल
- लक्ष्य: तेहरान, इस्फहान और नतांज जैसे प्रमुख ईरानी शहरों पर मिसाइल व एयरस्ट्राइक
- मुख्य निशाने: परमाणु संयंत्र, मिसाइल फैक्ट्री, मिलिट्री हेडक्वार्टर और वैज्ञानिक
- उद्देश्य: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना
- विवाद: IAEA ने कहा कि ईरान हथियार नहीं बना रहा, जिससे ऑपरेशन पर सवाल उठे
Operation Iron Wall (Israel) – वेस्ट बैंक में एक्शन
- शुरुआत: 21 जनवरी 2025
- लक्ष्य: जेनिन, तुलकर्म जैसे शहर जहां फ़लस्तीनी आतंकी सक्रिय हैं
- गुट: जेनिन ब्रिगेड्स और अन्य ईरान समर्थित संगठन
- उद्देश्य: वेस्ट बैंक में ईरान की सक्रियता को रोकना
- परिणाम: कई आतंकी ठिकानों पर हमला, दर्जनों गिरफ्तारियाँ
Operation Midnight Hammer (USA) – अमेरिका की गुप्त कार्रवाई
- तारीख: 22 जून 2025
- देश: अमेरिका
- लक्ष्य: फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित ईरान के परमाणु प्लांट
- उपकरण:
- 125+ एयरक्राफ्ट
- 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स
- टॉमहॉक मिसाइल और GBU-57 बंकर बस्टर बम
- रणनीति: भ्रम फैलाने के लिए डेकोय मिशन, गुप्त एंट्री
- अमेरिकी दावा: “सभी टारगेट पूरी तरह तबाह”
- ईरानी बयान: “सिर्फ आंशिक नुकसान हुआ है”
Global Effect और Political Impact
- अमेरिका का कड़ा संदेश: अमेरिका ने साफ किया कि वह ईरान को परमाणु हथियारों तक नहीं पहुंचने देगा।
- ईरान की चेतावनी: अमेरिका और इज़राइल पर जवाबी कार्रवाई की धमकी, टारगेट में अमेरिकी बेस
- Global Market: तेल की कीमतें उछली, क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ी
अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बयान
JD Vance ने कहा – “Midnight Hammer एक perfect coordination का उदाहरण है, हमारे जवानों ने अद्भुत कार्य किया है।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
