पंजाबी सुपरस्टार Diljit Dosanjh की अपकमिंग फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ विवादों में घिर गई है। वजह है फिल्म में पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस Hania Aamir की कास्टिंग। इसको लेकर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नाराजगी जताई है और साफ कहा है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे।
फेडरेशन ने बयान जारी कर कहा – “जब भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं, ऐसे वक्त में एक पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय फिल्म में लेना सरासर गलत है।”
इस विवाद में दिलजीत दोसांझ को भी घसीटा गया है। कुछ लोगों ने उन्हें ‘देशद्रोही’ तक कह दिया। सोशल मीडिया पर #BoycottSardaarJi3 ट्रेंड कर रहा है। वहीं दिलजीत ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
फिल्म के कई फैन्स का कहना है कि उन्हें दिलजीत पर गर्व था, लेकिन अब वो निराश हैं। “हमने दिलजीत को एक देशभक्त कलाकार माना, लेकिन पाकिस्तान की एक्ट्रेस को लेकर आना हमारी भावनाओं के साथ खेलना है,” – एक यूज़र ने ट्वीट किया।
वहीं कुछ लोगों ने दिलजीत का समर्थन भी किया है, ये कहते हुए कि “आर्ट का कोई बॉर्डर नहीं होता।”
अब देखना होगा कि मेकर्स इस विवाद के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर क्या फैसला लेते हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
