24 जून 2025: Israel और Iran के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच complete ceasefire हो गया है। लेकिन Iran ने इसे पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि जब तक Israel अपने हमले नहीं रोकता, कोई शांति समझौता मान्य नहीं है।
Trump ने किया ceasefire का ऐलान
Trump ने अपने पोस्ट में कहा कि:
“Iran और Israel अब एक अनलिमिटेड सीज़फायर पर सहमत हो गए हैं। Iran 12 घंटे पहले हमले रोक देगा और फिर Israel। यह शांति समझौता हमेशा के लिए लागू रहेगा।”
बताया गया कि इस बातचीत में Qatar ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई और Trump ने खुद इस डील को फाइनल किया।
Iran का जवाब: “No formal deal”
Trump के दावे के कुछ घंटों बाद ही Iran के Foreign Minister अब्बास अराक़ची ने कहा:
“Israel को पहले अपनी military aggression बंद करनी होगी। अभी तक कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है।”
Iran ने भले ही कुछ घंटों तक हमले रोके, लेकिन फिर उन्होंने Israel और US बेस पर फिर से missile attacks शुरू कर दिए।
War Continues: Missile और Airstrikes दोनों जारी
- Iran ने Beersheba, Jerusalem और Al Udeid (Qatar) स्थित US base पर मिसाइलें दागीं।
- Beersheba में हमले में 3 नागरिकों की मौत हुई।
- Israel ने भी Tehran और दूसरे ठिकानों पर airstrikes किए।
Trump का ceasefire announcement जमीन पर हकीकत बनता नहीं दिख रहा।
Global Reaction: Markets में हलचल
Trump की घोषणा के बाद दुनिया भर के बाजारों में तेज़ रिएक्शन देखने को मिला:
- Oil prices 7% तक गिरे
- US stock market में तेजी
- लेकिन हमलों के चलते फिर से अनिश्चितता लौट आई है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
