बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Ramayana’ का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया है और इसने दर्शकों को पूरी तरह चौंका दिया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह बिग-बजट फिल्म रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (सीता माता) और यश (रावण) जैसे स्टार्स को लेकर बनी है। इसका फर्स्ट लुक अब तक का सबसे ग्रैंड और विजुअली पावरफुल टीज़र माना जा रहा है।
Ramayana Teaser Highlights in Hindi:
- टीज़र की शुरुआत ब्रह्मा, विष्णु और शिव की झलकियों से होती है और इसे “The War To End All Wars” बताया गया है।
- फिल्म में ग्राफिक्स और VFX इतने दमदार हैं कि इसकी तुलना सीधे Game of Thrones जैसी इंटरनेशनल सीरीज से की जा रही है।
- AR Rahman और Hans Zimmer के म्यूज़िक ने टीज़र को अलौकिक बना दिया है।
- रणबीर कपूर और यश की झलक अंत में दिखाई देती है लेकिन अभी फिल्म के फुटेज रिलीज़ नहीं किए गए हैं।
Global Launch और Pan India Reach:
- टीज़र को इंडिया के 9 शहरों में फैंस के लिए दिखाया गया और Times Square New York में भी प्रमोट किया गया।
- Ramayana Movie को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा – पहला पार्ट Diwali 2026 और दूसरा 2027 में।
- फिल्म को मल्टी लैंग्वेज में रिलीज़ किया जाएगा और AI बेस्ड लोकलाइजेशन टेक्नोलॉजी का भी यूज़ किया जा सकता है।
Budget और Star Cast Details:
- राम – रणबीर कपूर
- सीता – साई पल्लवी
- रावण – यश
- हनुमान – सनी देओल
- लक्ष्मण – रवि दुबे
- अन्य कलाकारों में लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।
- फिल्म का अनुमानित बजट ₹835 करोड़ है, जो इसे India की सबसे महंगी फिल्म बना देता है।
सोशल मीडिया रिएक्शन:
- ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने इसे “Box Office Hurricane” बताया है।
- ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इसे लेकर यूजर्स कह रहे हैं: “Faith is back on Big Screen” और “Ramayana will be India’s biggest global film.”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
