PM NARENDRA MODI के ब्राज़ील पहुंचते ही एक खास और भावनात्मक नजारा देखने को मिला। उन्हें ‘शिव तांडव स्तोत्र’ की दिव्य धुन और भारतीय क्लासिकल डांस के साथ पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। जैसे ही ये धुन गूंजी, पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों तीन देशों के दौरे पर हैं। ब्राज़ील उनकी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ब्रासीलिया एयरपोर्ट पर उतरते ही भारतीय समुदाय ने उन्हें जोरदार स्वागत दिया। बच्चों और कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और भक्ति संगीत से उनका अभिनंदन किया।
पीएम मोदी की आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से अहम बातचीत होनी है। इस मीटिंग में भारत और ब्राज़ील के बीच व्यापार (Trade) और डिफेंस (Defense) जैसे रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ब्राजील में मुलाकातों और कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी कल नामीबिया के लिए रवाना होंगे। वहां भी वे कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और अफ्रीकी देशों के साथ भारत के रिश्तों को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का इस तरह ‘शिव तांडव स्तोत्र’ के साथ स्वागत यह दर्शाता है कि भारतीय संस्कृति की गूंज अब विश्वभर में महसूस की जा रही है। यह सिर्फ एक राजनयिक यात्रा नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ताकत का सम्मान है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
