साउथ के सुपरस्टार Vijay Deverakonda और बॉलीवुड की चहेती Rashmika Mandanna की जोड़ी पिछले काफी समय से चर्चा में है। दोनों को कई बार एक साथ छुट्टियां मनाते, डिनर करते और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा… लेकिन अब विजय ने अपनी रिलेशनशिप स्टेटस पर पहली बार खुलकर बात की है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में विजय ने कहा,
“मैं अब 35 साल का हो गया हूं। मैं सिंगल नहीं हूं।”
बस, फिर क्या था! फैंस के बीच यह बयान आग की तरह फैल गया। लोग यही अंदाजा लगाने लगे कि विजय ने आखिरकार रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिश्ते को इशारों में कबूल कर ही लिया।
रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई। बाद में ‘डियर कॉमरेड’ में भी दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, पब्लिकली दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को “बेहतरीन दोस्त” बताया।
लेकिन फैंस की नजरें तो कुछ और ही कहती हैं। एक जैसे हॉलीडे डेस्टिनेशन, एक-दूसरे के साथ बिताए गए खास मौके और सोशल मीडिया पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स – सब कुछ इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये दोस्ती कुछ ज्यादा खास है।
विजय के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मीम्स और बधाइयों की बाढ़ ला दी है। कई लोगों का मानना है कि शायद अब यह जोड़ी जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकती है। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया –
“अब शादी की तारीख भी जल्दी फिक्स होनी चाहिए!”
अगर सच में विजय और रश्मिका एक-दूसरे के साथ हैं, तो ये खबर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री दिल छू लेने वाली है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
