IIT Madras के 62वें दीक्षांत समारोह में National Security Advisor (NSA) Ajit Doval ने पहली बार Operation Sindoor पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के foreign media ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए, लेकिन कोई भी भारत के नुकसान का सबूत नहीं दिखा पाया।
Doval ने साफ कहा – “मुझे एक भी फोटो दिखाइए जिसमें भारत का नुकसान हुआ हो।” हमारी सटीक planning और indigenous technology के दम पर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया, लेकिन भारत का एक भी civilian या military asset डैमेज नहीं हुआ।
Doval ने साफ कहा – “मुझे एक भी फोटो दिखाइए जिसमें भारत का नुकसान हुआ हो।” हमारी सटीक planning और indigenous technology के दम पर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया, लेकिन भारत का एक भी civilian या military asset डैमेज नहीं हुआ।
22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला, जवाब में 7 मई को Airstrike
- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी।
- इसके जवाब में भारत ने 7 मई को PoK और पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकी ठिकानों पर Airstrike की।
- इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर के रिश्तेदार और सहयोगी शामिल थे।
- पाकिस्तान के 6 प्रमुख एयरबेस हुए तबाह
- 14 मई को सामने आई सैटेलाइट इमेजेस के मुताबिक, पाकिस्तान के कई strategic एयरबेस को नुकसान पहुंचा:
- सरगोधा
- नूर खान (चकलाला)
- भोलारी
- जैकोबाबाद
- सुक्कुर
- रहीम यार खान
- Air Marshal AK Bharti ने बताया कि “हमारे सभी टारगेट pre-identified थे और हमने केवल आतंकियों के safe houses और launch pads को नष्ट किया।”
- तीन दुश्मनों के खिलाफ एक साथ लड़ाई
- Indian Army के Deputy Chief Lt. Gen. Rahul R Singh के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत के सामने तीन दुश्मन थे:
- Pakistan – Direct military confrontation
- China – हथियार सप्लाई में indirect support
- Turkey (Turkiye) – ड्रोन्स और surveillance सपोर्ट में शामिल
NSA Doval ने कहा, “हमारा फोकस स्वदेशी तकनीक पर रहा। बॉर्डर के पास कोई भी strike नहीं की गई। हम अंदर गए और सिर्फ टेरर कैम्प्स पर हमला किया।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत हजारों वर्षों से एक राष्ट्र के रूप में खड़ा है और ऐसी घटनाएं हमारी सुरक्षा नीति को और मजबूत बनाती हैं।
Operation Sindoor ने भारत की सटीक रणनीति, indigenous power और आतंकवाद के खिलाफ Zero Tolerance policy को दुनिया के सामने मजबूती से रखा। NSA Ajit Doval के मुताबिक, भारत ने एक surgical strike के जरिए आतंक के अड्डों को खत्म कर दिया, बिना किसी collateral damage के।
