भारत को गर्व का अनुभव कराने वाले ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla अंतरिक्ष मिशन Axiom-4 को सफलतापूर्वक पूरा करके धरती पर लौट आए हैं। लगभग 18 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहने के बाद उन्होंने 15 जुलाई को पृथ्वी पर कदम रखा। वह ISS पर पहुँचने वाले पहले भारतीय और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय नागरिक बने हैं।
Emotional Reunion: बेटे का मासूम सवाल Viral हुआ
मिशन के बाद जब Shubhanshu Shukla ह्यूस्टन के मेडिकल रीकवरी सेंटर में अपने परिवार से मिले, तो वह पल बेहद भावनात्मक था। उनके 6 वर्षीय बेटे कियाश ने मिलते ही सवाल किया – “Papa, kya ab main aapko touch kar sakta hoon?”
दरअसल, प्री-लॉन्च के दौरान शुभांशु लगभग 2 महीने तक क्वारंटीन में थे और परिवार से सिर्फ दूरी बनाकर ही मिल सकते थे। हर मुलाकात के बाद बेटा यही पूछता था कि क्या वह अपने पापा को छू सकता है।
Instagram Post में जताई Family की अहमियत
अंतरिक्ष से लौटने के बाद Shubhanshu Shukla ने Instagram पर एक इमोशनल पोस्ट में लिखा:
“Spaceflight magical hai, lekin apno se milna usse bhi zyada emotional hota hai. Ek pal mein lagta hai ki aap ghar wapas aa gaye hain।”
उन्होंने यह भी कहा कि हमें जीवन में अपने परिवार को समय देना चाहिए और उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए।
ISRO Experiments & Desh ka Gaurav
Axiom-4 मिशन के दौरान शुभांशु ने 60+ साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स किए, जिनमें से 7 ISRO द्वारा डिज़ाइन किए गए थे। इनमें माइक्रो ग्रेविटी में प्लांट ग्रोथ, हड्डियों व मांसपेशियों पर प्रभाव और माइक्रो-एल्गी जैसी रिसर्च शामिल थीं।
उन्होंने मिशन के दौरान भारत के लखनऊ, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों के छात्रों से लाइव रेडियो बातचीत भी की।
PM Modi और ISRO के साथ Live Interaction
इस मिशन के दौरान शुभांशु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ISRO चेयरमैन के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की और अंतरिक्ष से Earth की stunning photos भी भेजीं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
