सिद्धारमैया ने जताई नाराजगी, Meta कंपनी ने मांगी माफी
सोशल मीडिया कंपनी Meta (जिसके अंतर्गत Facebook और Instagram आते हैं) से एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म पर एक ट्रांसलेशन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को “पूर्व मुख्यमंत्री” यानी “former CM” बता दिया।
इस गलती से सिद्धारमैया नाराज़ हो गए और उन्होंने खुलकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब वह अभी भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं, तो उन्हें ‘पूर्व’ क्यों बताया गया?
सिद्धारमैया की नाराजगी के बाद Meta ने तुरंत माफी मांगी और कहा कि यह सिर्फ ट्रांसलेशन में गलती थी। उन्होंने अपने सिस्टम की गलती को सुधारा और ट्रांसलेशन ठीक किया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जानकारी भ्रामक है और इससे जनता में गलत संदेश जाता है। उन्होंने Meta से साफ-साफ कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
कंपनी की ओर से कहा गया कि यह टेक्निकल एरर थी। ट्रांसलेशन ऑटोमैटिक सिस्टम से हुआ था और गलती से “former” शब्द जुड़ गया। अब इसे सुधार दिया गया है और हम इसके लिए माफी मांगते हैं।
यह घटना एक बार फिर यह बताती है कि तकनीक जितनी भी एडवांस हो जाए, इंसानी नजर से जांच जरूरी होती है। क्योंकि एक छोटी सी गलती किसी बड़े नेता की छवि पर असर डाल सकती है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
