देश हरपल | बांदा (उत्तर प्रदेश)
“शराब के नशे में क्या-क्या कर सकता है इंसान?” — इस सवाल का सबसे चौंकाने वाला जवाब मिला है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से, जहां हरदौली गांव के रहने वाले अशोक नामक युवक ने नशे में घर में घुसे एक जिंदा सांप को ही निगल लिया।
कैसे हुआ ये सब?
जानकारी के मुताबिक, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में रहने वाला अशोक शराब के नशे में बुरी तरह धुत था। उसी वक्त घर के पास एक सांप आ गया। नशे में बेसुध अशोक ने उसे देखा, पकड़कर सीधे मुंह में डाल लिया और चबाना शुरू कर दिया।
मां की सूझबूझ से बची जान
अशोक की मां सिया दुलारी ने जब यह भयावह दृश्य देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। घरवालों ने किसी तरह अशोक के मुंह से सांप को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो सांप को खा चुका था। इस डरावनी घटना के बाद तुरंत उसे बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।
डॉक्टर भी रह गए दंग
CHC के डॉक्टर्स के मुताबिक, यह मामला उनके पूरे करियर का सबसे अजीब और खतरनाक केस था। उन्होंने तुरंत इलाज शुरू किया और राहत की बात ये रही कि सांप ज़हरीला नहीं था, वरना मामला जानलेवा हो सकता था।

क्या कहता है एक्सपर्ट?
स्थानीय वन विभाग के अनुसार, अगर यह सांप ज़हरीला होता तो स्थिति घातक हो सकती थी। डॉ. महेश तिवारी, जो कि बांदा जिला अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी हैं, उन्होंने कहा, “शराब न केवल मानसिक स्थिति को विकृत करती है, बल्कि जानलेवा निर्णय भी करवा सकती है।”
सबक क्या है?
यह घटना बताती है कि शराब व्यक्ति को किस हद तक बेकाबू बना सकती है। एक सामान्य व्यक्ति कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाता, लेकिन नशा इंसान को मौत के मुंह तक ले जा सकता है।
आपका क्या कहना है इस चौंकाने वाली घटना पर? कमेंट सेक्शन में बताइए और देश की ऐसी ही रोचक खबरों के लिए जुड़े रहिए देश हरपल से।
