Russia के अमूर क्षेत्र (Amur Region) में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। Angara Airlines का An-24 पैसेंजर प्लेन, जिसमें लगभग 50 लोग सवार थे, उड़ान के दौरान लापता हो गया और बाद में उसका जलता हुआ मलबा जंगल में मिला। हादसे के बाद से इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
क्या हुआ Russian Plane के साथ?
Russian Plane Crash हादसा 24 जुलाई 2025 को हुआ जब विमान ने Blagoveshchensk Airport से उड़ान भरी और Tynda Airport की ओर जा रहा था। लैंडिंग के समय मौसम खराब था और दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान प्लेन रडार से गायब हो गया।
कितने यात्री थे सवार?
विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें:
- 43 पैसेंजर
- 6 क्रू मेंबर्स
- 5 बच्चे भी शामिल थे
हादसे के बाद अभी तक किसी के बचने की पुष्टि नहीं हुई है।
कहां मिला मलबा?
रूस की इमरजेंसी सर्विसेस और एयरफोर्स ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ घंटों बाद एक हेलिकॉप्टर ने प्लेन का जलता हुआ मलबा टिंडा एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर दूर जंगल के बीच पाया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम्स तैनात हैं। जलते मलबे की वजह से राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि बचाव दल हर संभावित प्रयास कर रहे हैं।
प्लेन और एयरलाइंस की डिटेल्स
- विमान: Antonov An-24 (पुराना डबल इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन)
- एयरलाइन: Angara Airlines
- उड़ान मार्ग: Blagoveshchensk → Tynda
An-24 प्लेन का इस्तेमाल रूस में अक्सर रीजनल फ्लाइट्स के लिए किया जाता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
