अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि 1 अगस्त 2025 से India से होने वाले सभी Import पर 25% Tariff लगाया जाएगा, साथ ही Extra Penalty भी लगाई जाएगी।
Tariff का कारण – Trade Barriers और Russia Deal
ट्रंप का कहना है कि भारत के साथ अमेरिकी व्यापार लंबे समय से असंतुलित रहा है। भारत द्वारा लगाए गए High Import Duties और Non-Monetary Trade Barriers अमेरिकी कंपनियों के लिए बाधा बन रहे हैं।
इसके अलावा, भारत का रूस से बड़ी मात्रा में Oil और Defence Equipment खरीदना भी इस फैसले का अहम कारण बताया जा रहा है।
India हमारा दोस्त है, लेकिन उनके Tariffs और Trade Policies हमारे लिए Fair नहीं हैं। इसलिए अब 25% Tariff और Penalty जरूरी है।” – Donald Trump
Global Impact – Asia में भी बढ़ा Tariff
अमेरिका ने न सिर्फ भारत बल्कि इंडोनेशिया (19%), वियतनाम और फिलीपींस (20%) पर भी Tariff लगाने का ऐलान किया है। इससे Asia के साथ US Trade Relations में खिंचाव और बढ़ सकता है।
Indian Economy और Export Sector पर असर
- Textile, Chemical और Ceramic Industries को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है।
- गुजरात के मोरबी जैसे Export Hubs पर सीधा असर पड़ेगा।
- भारतीय Stock Market में गिरावट आई है; Nifty और Sensex दोनों में भारी सेलिंग देखी गई।
India की प्रतिक्रिया
भारत सरकार ने कहा है कि वह इस कदम का विश्लेषण कर रही है और जल्द ही Official Statement जारी करेगी। वाणिज्य मंत्रालय ने यह भी दोहराया कि भारत हमेशा “Fair and Balanced Trade Deal” का समर्थन करता है।
Future Strategy – Europe और ASEAN Market पर Focus
कई उद्योगपति मानते हैं कि यह संकट भारत के लिए नया अवसर ला सकता है।
- Export Diversification से US Market पर निर्भरता कम होगी।
- यूरोप और ASEAN देशों के साथ Free Trade Agreements (FTAs) को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

