Bhopal । मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल को Electronics & Semiconductor Hub बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को हुई MP Cabinet Meeting में कई अहम फैसले लिए गए जिनमें 371.95 करोड़ का Electronics Manufacturing Cluster (EMC), Kaynes Technology का 352 करोड़ का निवेश, Geeta Bhavan Wellness Center और नई Scholarship Schemes शामिल हैं।
371 करोड़ का Electronics Manufacturing Cluster in Bhopal
- कैबिनेट ने Bhopal में Electronic Manufacturing Cluster (EMC) बनाने की मंजूरी दी है।
- 225 करोड़ रुपये राज्य सरकार और 146 करोड़ रुपये केंद्र सरकार खर्च करेगी।
- यहां पर Testing & Calibration Lab, CAD/CAM Design, Tool Room, EMI/EMC Centre और R&D Hub तैयार किए जाएंगे।
- इस कदम से इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, Researchers और Startups को बड़ा फायदा होगा।
MP Semiconductor Policy 2025 का बड़ा विज़न
- राज्य सरकार की Semiconductor Policy 2025 का लक्ष्य अगले 5 सालों में ₹2700 करोड़ का निवेश और 14,000 से ज्यादा Jobs पैदा करना है।
- भोपाल और जबलपुर में दो EMC projects पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं।
- फिलहाल राज्य में 85+ Electronics Companies एक्टिव हैं, जिससे MP धीरे-धीरे India का नया Tech Hub बन रहा है।
Kaynes Electronics का 352 Cr Investment
- Kaynes Technology India Ltd भोपाल के Badwai IT Park में 352 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
- यह प्रोजेक्ट करीब 5 एकड़ जमीन पर बनेगा।
- यहां Automobile, Defence, Healthcare, IoT और Aerospace के लिए हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनेंगे।
- 2026 के मध्य तक फैक्ट्री चालू होगी और इससे 1000+ नए रोजगार मिलेंगे।
Geeta Bhavan Wellness Center & Scholarship
- कैबिनेट ने Bhopal के Geeta Bhavan में Wellness Center खोलने की मंजूरी दी है।
- इसके अलावा गरीब और मेधावी छात्रों के लिए नई Scholarship Schemes शुरू की जाएंगी, जिससे युवाओं को शिक्षा और करियर में सहारा मिलेगा।
मध्यप्रदेश सरकार के ये फैसले राज्य को Electronics Manufacturing और Semiconductor Industry में नई पहचान देंगे। इससे न केवल Industrial Growth और Job Opportunities बढ़ेंगी बल्कि भोपाल को Innovation और Technology Hub बनाने का सपना भी पूरा होगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
