अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते अब तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर बड़ा Economic Sanction लगाया है। इसके तहत भारतीय सामान पर कुल 50% Tariff (टैक्स) लगाया गया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह कदम भारत को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि Russia पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया है ताकि वह जल्द से जल्द Ukraine War खत्म करे।
50% Tariff का पूरा प्लान
- 7 अगस्त से: अमेरिका ने भारत पर 25% Reciprocal Tariff लागू कर दिया।
- 27 अगस्त से: अतिरिक्त 25% Penalty Tariff लगाया जाएगा।
👉 यानी भारतीय एक्सपोर्ट (Exports) पर अब कुल 50% Import Duty वसूली जाएगी।
India पर Profiteering का आरोप
अमेरिका के Treasury Secretary Scott Bessent ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह Russia से सस्ता Crude Oil खरीदकर उसे महंगे दामों पर यूरोप व अन्य देशों को बेच रहा है।
- इससे भारत ने करीब 16 Billion Dollar (1.3 Lakh Crore रुपये) का मुनाफा कमाया।
- रूस से तेल आयात युद्ध से पहले 1% से भी कम था, जो अब 42% तक पहुंच गया है।
- वहीं चीन का आयात सिर्फ 13% से बढ़कर 16% हुआ है।
White House का बयान
व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt ने कहा कि:
“यह कदम भारत को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि रूस पर सेकेंडरी प्रेशर डालने के लिए उठाया गया है।”
उनका कहना है कि Russia को आर्थिक रूप से कमजोर करके ही उसे Ukraine War खत्म करने पर मजबूर किया जा सकता है।
India-US Relations पर असर
इन Sanctions के बाद अमेरिका-भारत रिश्तों में खिंचाव साफ दिख रहा है।
- Defence Cooperation, Trade Deals और Quad Partnership पर असर पड़ सकता है।
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह संकट भविष्य में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को कमजोर कर सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
