नवरात्रि 2025 के दौरान कट्टरपंथियों की हरकतों पर पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने हिंदू महिलाओं से अपील की कि वे मुस्लिम पुरुषों से दूर रहें और किसी भी रिश्ते में जाने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को भोपाल में विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी के नवरात्रि कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने ये बातें कही। ठाकुर ने कहती हैं कि उनमे भाई-बहन का कोई रिश्ता नहीं होता है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हिंदू समाज की बेटियों को चाहिए कि वे मुस्लिम पुरुषों से दूरी बनाएँ और किसी भी तरह के रिश्तों या मित्रता में पड़ने से बचें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा –
“जो लोग अपनी ही बहनों का सम्मान नहीं करते, वे आपको कैसे सम्मान देंगे?”
साध्वी प्रज्ञा की अपील
- हिंदू महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन करें।
- किसी भी भ्रमजाल में फंसने से पहले सतर्क रहें।
- समाज की बेटियों को जागरूक करना हर हिंदू की जिम्मेदारी है।
