अमेरिका के प्रसिद्ध India Policy Expert और पूर्व सलाहकार Ashley Tellis को अमेरिकी अधिकारियों ने Top Secret और Secret Defence Documents रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
टेलिस पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज़ अपने घर पर अवैध रूप से रखा और कुछ दस्तावेज़ विदेशियों के संपर्क में लाए।
FBI की छापेमारी में मिले 1,000+ Secret Papers
FBI की जांच में यह पता चला कि टेलिस के वर्जीनिया स्थित घर में 1,000 से ज्यादा गोपनीय कागजात पाए गए। इनमें अमेरिकी सेना के विमानों और रक्षा रणनीतियों से जुड़े दस्तावेज़ शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार, टेलिस ने ये दस्तावेज़ सरकारी भवनों से प्रिंट कर, Leather Bag में ले जाने की कोशिश की।
चीन से संपर्क पर भी जांच
अदालत के हलफनामे में बताया गया कि टेलिस ने चीन के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।
एक मामले में, वे डिनर में गए और एक Manila Envelope लेकर पहुंचे, लेकिन लौटते समय वह Envelope उनके पास नहीं था।
हालांकि, यह साफ नहीं है कि उन्होंने कोई गोपनीय जानकारी चीन को दी थी या नहीं।
कानून के तहत संभव सजा
यदि Ashley Tellis दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें Espionage Act के तहत 10 साल तक की जेल और $250,000 जुर्माना हो सकता है।
अमेरिकी प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर मामला बताया है।
Ashley Tellis कौन हैं?
एश्ले टेलिस भारतीय मूल के हैं और लंबे समय तक US-India Relations पर अमेरिकी प्रशासन को सलाह देते रहे हैं।
वे Carnegie Endowment for International Peace और कई अमेरिकी राष्ट्रपति प्रशासन के सलाहकार रह चुके हैं।
उनकी गिरफ्तारी से न केवल अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, बल्कि भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों पर भी असर पड़ सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
