बेंगलुरु (Bengaluru) के पुट्टेनाहल्ली (Puttenahalli) इलाके में एक मामूली Accident ने भयावह रूप ले लिया। एक Married Couple ने Bike सवार दो युवकों का करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया और फिर जानलेवा टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
Minor Accident से शुरू हुई Road Rage की कहानी
यह घटना 25 अक्टूबर की रात की है। दर्शन और उसका दोस्त वरुण अपनी बाइक से घर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक Car के मिरर से हल्की सी टकरा गई। Car में सवार पति-पत्नी मनोज़ कुमार और आरती शर्मा इस बात पर इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने बाइक सवारों का पीछा करना शुरू कर दिया।
2 KM तक पीछा, फिर जानलेवा टक्कर
CCTV फुटेज के अनुसार, मनोज और आरती ने लगभग 2 किलोमीटर तक Bike सवारों का पीछा किया। पहले उन्होंने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन जब बाइक नहीं रुकी तो कार ने U-Turn लेकर दोबारा उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
इसके बाद कार ने तेज़ रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
Mask पहनकर लौटे, सबूत छुपाने की कोशिश
टक्कर के बाद आरोपी Couple तुरंत Spot से फरार हो गया। कुछ देर बाद वे मास्क पहनकर वापस लौटे और अपनी कार के टूटे हुए हिस्से (बंपर, शीशे आदि) उठाकर फिर से वहां से भाग निकले। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से उनकी पहचान कर ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Police ने Murder का केस दर्ज किया
पहले इसे एक साधारण Accident माना जा रहा था, लेकिन जब CCTV वीडियो सामने आया तो पुलिस ने इसे Murder Case में बदल दिया।
बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि दंपत्ति ने जानबूझकर बाइक सवारों को टक्कर मारी थी, इसलिए यह एक Road Accident नहीं बल्कि जानलेवा हमला है।
देशभर में बढ़ रहे Road Rage के केस
बेंगलुरु समेत देशभर में हाल के सालों में Road Rage के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ट्रैफिक जाम, अधीरता और गुस्सा सड़कों पर हिंसा में बदलता जा रहा है। यह घटना इस बात की भयावह मिसाल है कि एक मामूली Mirror Hit भी जानलेवा साबित हो सकती है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
