Bhopal में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन शहर में जगह-जगह हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि अब सिर्फ बाइक चलाने वाले ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले लोगों के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि बिना हेलमेट यात्रा करने पर अब किसी को भी छूट नहीं मिलेगी। कई जगहों पर पुलिस टीमों ने सड़कों पर रुकवाकर लोगों को नियम समझाए और चालान भी काटे। कई दोपहिया सवार ऐसे मिले जिनके पास पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट नहीं था, उन्हें चेतावनी देकर आगे से नियम पालन करने की हिदायत दी गई।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क हादसों को कम करने और लोगों की जान बचाने के लिए चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने अपील की है कि लोग अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लें और बाइक पर सवार हर व्यक्ति हेलमेट जरूर पहने।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
