आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Hockey

India vs Pakistan Hockey: आखिरी मिनट में Abhishek का Goal, 4-3 से जीता भारत

Asian Games 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष हॉकी (Hockey) का सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने आखिरी मिनट में गोल करके पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में एक समय भारत 3-0 से आगे था, लेकिन पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद आखिरी पलों में आया अभिषेक का गोल भारत की जीत का कारण बना। Captain Harmanpreet Singh ने दिलाई शानदार शुरुआत भारत ने मुकाबले की शुरुआत काफी आक्रामक अंदाज में की। टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दो गोल दागे। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। हरमनप्रीत के दोनों गोल के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया। इसके बाद सुखजीत सिंह ने भी गोल कर भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। उस समय भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। Pakistan ने की जोरदार वापसी तीन गोल से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने हार नहीं मानी। दूसरे हाफ में टीम ने लगातार दबाव बनाया और भारत की बढ़त को कम करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने एक के बाद एक तीन गोल करते हुए मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। अचानक मैच का पूरा रुख बदल गया और दोनों टीमों के बीच जीत के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला। भारतीय डिफेंस पर दबाव बढ़ रहा था, जबकि पाकिस्तान की टीम बराबरी के बाद निर्णायक गोल की तलाश में थी। मुकाबला आखिरी मिनटों में पहुंच चुका था और ऐसा लग रहा था कि अब नतीजा शूटआउट से तय हो सकता है। Last Minute में Abhishek ने पलट दिया मैच मैच में जब कुछ ही सेकंड बाकी थे, तभी भारत को वह मौका मिला जिसका टीम को इंतजार था। अभिषेक ने निर्णायक गोल दागकर भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। पाकिस्तान के पास वापसी के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा और आखिरी सीटी बजते ही भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया। इस एक गोल ने भारत को सीधे Asian Games Hockey Final में पहुंचा दिया। Gold Medal से सिर्फ एक कदम दूर Team India पाकिस्तान के खिलाफ इस रोमांचक जीत के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब Gold Medal से सिर्फ एक जीत दूर है। फाइनल में भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारतीय टीम की नजर अब फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम करने पर होगी। पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की बढ़त गंवाने के बाद जिस तरह टीम ने आखिरी पलों में वापसी की, वह मुकाबले को लंबे समय तक यादगार बनाए रखेगा। India के गोल भारत ने आखिर तक हार नहीं मानी और आखिरी मिनट के गोल के दम पर पाकिस्तान को 4-3 से हराकर Asian Games 2026 Men’s Hockey Final में जगह बना ली। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

एशियन गेम्स में भारत ने जीते 6 मेडल, पोल वॉल्ट में पहली बार ब्रॉन्ज; खाते में पहुंचे 23 पदक

एशियन गेम्स के छठे दिन भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 23 हो गई है। भारत ने पहली बार एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट इवेंट में भी मेडल हासिल किया। महिलाओं की पोल वॉल्ट में बरानिका एलांगोवन ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। पोल वॉल्ट में खिलाड़ी लंबी डंडी की मदद से खुद को हवा में उठाकर निर्धारित पट्टी को पार करता है। चीन 157 मेडल के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। बरानिका ने पोल वॉल्ट में रचा इतिहास बरानिका एलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की ऊंचाई पार की और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट में भारत का पहला पदक है। गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में सिल्वर जीता एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने रेस 28 मिनट 29.38 सेकेंड में पूरी की। 2023 में इसी इवेंट में गुलवीर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंकहासिल किए। साउथ कोरिया ने 478.0 अंक के साथ सिल्वर और ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। भारत ने साउथ कोरिया पर 6.6 अंक की बढ़त बनाई। वहीं, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की टीम ने सिल्वर जीता। भारत ने 1762 अंक हासिल किए। चीन ने 1766 अंक के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1751 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। मनप्रीत कौर ने शॉटपुट में ब्रॉन्ज जीता महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में मनप्रीत कौर ने 17.17 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की कृष्णा जयशंकर मेनन 16.57 मीटर के प्रदर्शन के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। मनुष शाह-दिया चितले को टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मनुष शाह और दिया चितले ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के वांग चुकिन और सुन यिंगशा के खिलाफ 8-11, 5-11, 8-11, 2-11 से हार मिली। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। कबड्डी में भारत की दोनों टीमें फाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ भारत का एक और मेडल पक्का हो गया। पुरुष टीम ने भी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-27 से हराया। स्क्वॉश में भी पदक पक्का जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमक्या अरिबाडो को 11-3, 11-5 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया। महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह ने क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना को 3-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह भी सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीं, वीर चोत्रानी को क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से हार मिली। 400 मीटर में तीन भारतीय फाइनल में महिलाओं की 400 मीटर में किरण पहल और प्राची चौधरी ने फाइनल में जगह बनाई। किरण ने अपनी हीट 53.44 सेकेंड में पूरी कर सीधे क्वालिफाई किया। प्राची ने 53.46 सेकेंड का समय निकालकर हीट में तीसरा स्थान हासिल किया और नॉन-ऑटोमैटिक क्वालिफायर में सबसे तेज रहीं। पुरुषों की 400 मीटर में विशाल टीके ने 45.27 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट जीती और फाइनल में प्रवेश किया। तीनों के फाइनल शनिवार को होंगे। सात्विक-चिराग पहले राउंड में बाहर डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पुरुष डबल्स के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड के पक्कापोन तेरारत्साकुल और पीराचाई सुकफुन ने भारतीय जोड़ी को 21-12, 19-21, 21-14 से हराया। महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने पहले राउंड में जीत दर्ज की। वहीं, सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम की जोड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
Read more

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकट 2 घंटे 20 मिनट में SOLD OUT, इंदौर में फैंस में जबरदस्त उत्साह

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुक्रवार को शुरू हुई और महज 2 घंटे 20 मिनट में सभी सामान्य टिकट SOLD OUT हो गए। सुबह 6 बजे ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस ने टिकट बुक किए। सबसे पहले ईस्ट गैलरी के टिकट फुल हुए। इसके बाद वेस्ट गैलरी और पवेलियन के टिकट भी तेजी से बिक गए। सुबह 8:20 बजे तक सभी सामान्य टिकटों की बिक्री पूरी हो चुकी थी। भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर इंदौर में पहले से ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। टिकटों की तेजी से हुई बिक्री से मैच को लेकर फैंस की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कैटेगरी के हिसाब से तय हुई टिकटों की कीमत मैच के टिकट अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार रखे गए हैं। सामान्य ईस्ट और वेस्ट गैलरी के टिकट ₹1,000 से ₹1,800 तक हैं। वहीं, पवेलियन कैटेगरी के टिकटों की कीमत ₹5,500 से ₹8,500 तक है। हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी के टिकट ₹11,000 और ₹12,500 तक रखे गए हैं। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट खरीद सकता है। स्टूडेंट कोटे में 1200 रजिस्ट्रेशन स्टूडेंट और खासतौर पर दिव्यांग दर्शकों के लिए आरक्षित रियायती टिकटों की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी। स्टूडेंट कोटे में करीब 1,200 रजिस्ट्रेशन कुछ ही समय में पूरे हो गए। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद करीब 1,000 छात्रों को टिकट दिए जाने हैं। ऑनलाइन बिक्री पूरी होने के बाद टिकटों की उपलब्धता मांग के अनुसार बदल रही है।
Read more

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर; कुसल मेंडिस ने 121 रन की पारी खेली

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 321 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 9 विकेट पर 305 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को द ओवल में खेला जाएगा। इस जीत के साथ श्रीलंका ने इंग्लैंड की धरती पर सात साल बाद वनडे मुकाबला जीता है। इससे पहले 2019 में भी श्रीलंका ने हेडिंग्ले में ही इंग्लैंड को हराया था। कुसल मेंडिस ने जड़ा शानदार शतक श्रीलंका की जीत में कप्तान कुसल मेंडिस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 82 गेंदों पर शतक पूरा किया और 121 रन की शानदार पारी खेली। कुसल मेंडिस ने कामिंदु मेंडिस के साथ 137 रन की साझेदारी की। कामिंदु ने 54 रन बनाए। इसके अलावा पवन रथनायके ने 48 और जनिथ लियानगे ने 32 रन का योगदान दिया। ओवरटन की गेंद पर चौका लगाकर पूरा किया शतक श्रीलंका ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की। 32वें ओवर में टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। कुसल मेंडिस ने जोश टंग के एक ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाकर 19 रन बटोरे। इसके बाद जेमी ओवरटन की गेंद पर चौका लगाकर कुसल मेंडिस ने अपना शतक पूरा किया। बटलर की चोट से बदला मैच का रुख 322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी शानदार रही। बेन डकेट ने 67 और टॉम बैंटन ने 73 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। इसके बाद दुनिथ वेल्लालागे ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका की वापसी कराई। जोस बटलर ने 45 गेंदों पर 69 रन बनाकर इंग्लैंड की पारी को संभाला। हालांकि, 38वें ओवर में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए 68 रन की जरूरत थी। बटलर बाद में दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन सिर्फ चार गेंद खेल सके और चोट से परेशान नजर आए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
Read more

एशियन गेम्स में भारत ने जीते 5 मेडल, 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर; कुल पदक 17 हुए

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मेडल जीते। इनमें 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 17 हो गई है। भारत के खाते में अब 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल हैं। 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर एथलेटिक्स की 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और वित्या रामराज की टीम ने रेस 3 मिनट 14.46 सेकेंड में पूरी की। सीमा कुमारी ने 10 हजार मीटर में ब्रॉन्ज जीता विमेंस 10 हजार मीटर रेस में सीमा कुमारी ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह इस इवेंट में भारत का 2010 के बाद पहला एशियन गेम्स मेडल है। शूटिंग और रोइंग में भी भारत को ब्रॉन्ज मिक्स्ड स्कीट में अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों 48 शॉट के बाद 44 अंक पर थे। टाई-ब्रेकर के बाद भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मिला। रोइंग की पुरुष डबल स्कल्स में सतनाम सिंह और सलमान खान ने 6:13.25 के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। यह इस इवेंट में एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल है। रोशिबिना देवी को लगातार दूसरा सिल्वर वुशु की महिलाओं की 60 किलोग्राम सांडा कैटेगरी में रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू ने 2-0 से हराया। कबड्डी में भारत की दोनों टीमों के मेडल पक्के भारत की महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हराकर ग्रुप-A में अपने तीनों मुकाबले जीत लिए और सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ महिला टीम का मेडल पक्का हो गया। पुरुष टीम ने चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर ग्रुप में टॉप किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस तरह दोनों भारतीय टीमों के कम से कम एक मेडल पक्का हो गया है। हॉकी में साउथ कोरिया को 8-2 से हराया भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-A के मुकाबले में साउथ कोरिया को 8-2 से हराया। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से शिकस्त दी थी। एथलेटिक्स में आशा चौथे स्थान पर महिलाओं की ट्रिपल जंप में आशा इलांगो ने 13.83 मीटर की छलांग लगाकर चौथा स्थान हासिल किया। उनका प्रदर्शन ब्रॉन्ज जीतने वाली चीन की ली यी के बराबर रहा, लेकिन सेकेंड बेस्ट जंप के आधार पर ली यी आगे रहीं। निहारिका वशिष्ठ 10वें स्थान पर रहीं। 100 मीटर में अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अनिमेष ने 10.36 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में तीसरा, जबकि गुरिंदरवीर ने 10.38 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग और फेंसिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हार बॉक्सिंग के 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी चौधरी को कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा ने 3-2 से हराया। 70 किलोग्राम वर्ग में सुमित कुंडू चोट के कारण इराक के अली कासिम हमदान अल-सरे के खिलाफ मुकाबला हार गए। फेंसिंग में भवानी देवी और श्रेया गुप्ता को भी राउंड ऑफ-16 में हार का सामना करना पड़ा और दोनों प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। चीन मेडल टैली में सबसे आगे एशियन गेम्स में चीन 127 मेडल के साथ मेडल टैली में सबसे आगे है। भारत के कुल 17 मेडल हो चुके हैं, जिनमें 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
Read more

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन गोवा में होगा, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दी जानकारी

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को बताया कि अगले सीजन की नीलामी गोवा में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिनी ऑक्शन दिसंबर में कराया जाएगा। पिछले तीन IPL ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित किए गए थे। साल 2024 में नीलामी दुबई में, 2025 में सऊदी अरब के जेद्दा और 2026 में अबूधाबी में हुई थी। अब BCCI ने भारत में ही अगली नीलामी कराने का फैसला किया है। ऑक्शन की तारीख अभी तय नहीं देवजीत सैकिया के मुताबिक, IPL 2027 मिनी ऑक्शन की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, यह दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। BCCI वेन्यू से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी विचार कर रहा है। इनमें सबसे अहम फ्रेंचाइजियों और उनके प्रतिनिधिमंडलों के ठहरने की व्यवस्था होगी। वेडिंग सीजन के कारण होटल कमरे भी चुनौती अक्टूबर से दिसंबर तक भारत में वेडिंग सीजन रहता है। ऐसे में बड़े शहरों के 5-स्टार होटलों में पर्याप्त कमरे उपलब्ध होना भी ऑक्शन के आयोजन के लिए महत्वपूर्ण फैक्टर होगा। BCCI को नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों और उनके डेलिगेशन के लिए दो रातों के लिए 100 से ज्यादा कमरों की जरूरत होती है। इसी वजह से होटल की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन की अंतिम तारीख तय की जाएगी। तीन साल बाद भारत में होगी IPL ऑक्शन 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा और 2026 में अबूधाबी में ऑक्शन के बाद IPL 2027 की मिनी नीलामी भारत में होगी। गोवा को वेन्यू बनाए जाने की जानकारी BCCI सचिव ने दी है, जबकि आयोजन की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
Read more

एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल, मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स में भारत को 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल मिला है। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इससे पहले 1998 के एशियन गेम्स में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था। बुधवार को 32 साल की मीराबाई ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। यह एशियन गेम्स में मीराबाई चानू का पहला मेडल है। ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जीत चुकी हैं मेडल मीराबाई चानू इससे पहले ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत के लिए मेडल जीत चुकी हैं। एशियन गेम्स में सिल्वर के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय मेडल कलेक्शन में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली। रोशिबिना देवी वुशु के फाइनल में पहुंचीं भारत की रोशिबिना देवी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं के 60 किलोग्राम वुशु इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब उनकी नजर गोल्ड मेडल पर होगी। भारत को गेम्स के चौथे दिन मिला चौथा मेडल एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के खाते में चौथा मेडल आया। शॉटगन शूटिंग के स्कीट टीम इवेंट में भारत ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। महिला टीम में रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान ने कुल 331 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष टीम में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भी भारत को मेडल दिलाया। मनु भाकर मेडल से चूकीं शूटिंग के विमेंस 10 मीटर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गईं। मीडिया से बातचीत के दौरान कोच जसपाल राणा का नाम आने पर मनु भावुक हो गईं। जसपाल राणा का कुछ महीने पहले 49 साल की उम्र में दिल से जुड़ी समस्या के कारण निधन हुआ था। बराबर अंक के बावजूद भारत को नहीं मिला ब्रॉन्ज शूटिंग के इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर, ईशा और सुरुचि ने टीम के रूप में कुल 1719 अंक हासिल किए। यह स्कोर ब्रॉन्ज जीतने वाली वियतनाम की टीम के बराबर था। बराबर स्कोर होने की स्थिति में ज्यादा परफेक्ट 10 लगाने वाली टीम को बढ़त मिलती है। वियतनाम की टीम ने 46 परफेक्ट 10 लगाए, जबकि भारतीय टीम के खाते में 44 परफेक्ट 10 रहे। इसी वजह से भारत ब्रॉन्ज मेडल से चूक गया। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता।
Read more

इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर समेटा, पहली पारी में मिली 163 रन की बढ़त; मुलानी ने झटके 4 विकेट

पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया-A पर शिकंजा कस दिया है। मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया-A की पहली पारी को महज 171 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। इंडिया-A ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इस तरह भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त हासिल हुई है। ऑस्ट्रेलिया-A की खराब शुरुआत, 39 रन पर 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया-A की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 20 रन के स्कोर पर नाथन मैकस्वीनी का विकेट गंवा दिया। वह 17 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 39 रन के स्कोर पर सैम कोंस्टास का विकेट गिरा। कोंस्टास ने 25 रन बनाए। जेसन सांघा ने संभाली पारी शुरुआती झटकों के बाद जेसन सांघा ने ऑस्ट्रेलिया-A की पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 64 गेंदों पर 46 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। सांघा को शम्स मुलानी ने आउट किया। उनके आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया-A का स्कोर 127 रन था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालते हुए पूरी टीम को 171 रन पर समेट दिया। शम्स मुलानी ने लिए 4 विकेट इंडिया-A की ओर से शम्स मुलानी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 18 ओवर में 67 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए। तनुष कोटियन और प्रफुल हिंगे को एक-एक सफलता मिली। कुमार कुशाग्र का शानदार शतक इससे पहले इंडिया-A ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शानदार 113 रन की पारी खेली। पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद कुशाग्र ने दूसरे दिन दोबारा बल्लेबाजी की और 202 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोटियन और सुदर्शन ने भी जड़े अर्धशतक इंडिया-A की पहली पारी में तनुष कोटियन ने 69 रन और साई सुदर्शन ने 57 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं कप्तान देवदत्त पडिक्कल का बल्ला नहीं चला और वे 14 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया-A के 171 रन पर ऑलआउट होने के बाद अब इंडिया-A के पास मुकाबले में पहली पारी की 163 रन की मजबूत बढ़त है।
Read more
Asian Games

Mirabai Chanu Asian Games 2026: मीराबाई ने जीता Silver, 28 साल बाद Weightlifting में भारत को Medal

भारतीय वेटलिफ्टिंग की स्टार मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने आखिरकार Asian Games में भी मेडल जीत लिया है। Aichi-Nagoya Asian Games 2026 में मीराबाई ने महिलाओं की 49kg कैटेगरी में Silver Medal अपने नाम किया। उन्होंने कुल 198kg वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। मीराबाई के लिए यह जीत इसलिए खास है, क्योंकि Asian Games में मेडल जीतने का इंतजार उनके करियर में काफी लंबा रहा। कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश का नाम रोशन करने के बाद अब उन्होंने Asian Games में भी Podium Finish कर ली है। 198kg Lift के साथ मीराबाई ने जीता Silver मुकाबले में मीराबाई ने Snatch में 87kg और Clean & Jerk में 111kg का सफल प्रयास किया। दोनों को मिलाकर उनका कुल वजन 198kg रहा। इस इवेंट में North Korea की Ri Song Gum ने 215kg वजन उठाकर Gold Medal जीता। वहीं Indonesia की Luluk Diana Tri Wijayana को Bronze Medal मिला। Asian Games में पहली बार मिला Medal मीराबाई चानू के लिए यह Silver Medal इसलिए भी यादगार रहेगा क्योंकि यह उनका पहला Asian Games Medal है। 2014 Asian Games में मीराबाई 9वें स्थान पर रही थीं। इसके बाद 2018 में चोट के कारण वह प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन सकीं। 2023 Hangzhou Asian Games में भी वह मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रह गई थीं और चौथे स्थान पर रही थीं। इस बार उन्होंने कोई मौका नहीं छोड़ा और Silver Medal के साथ अपना Asian Games Medal drought खत्म कर दिया। 28 साल बाद Weightlifting में भारत की वापसी मीराबाई के Silver के साथ भारतीय Weightlifting का भी लंबा इंतजार खत्म हुआ है। Asian Games में भारत को आखिरी Weightlifting Medal 1998 Bangkok Asian Games में मिला था। उस समय दिग्गज वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने Silver Medal जीता था। इसके बाद करीब 28 साल तक भारतीय वेटलिफ्टिंग Asian Games Podium से दूर रही। अब मीराबाई ने Silver जीतकर इस इंतजार को खत्म कर दिया है। Olympic से World Championship तक शानदार सफर मीराबाई चानू का नाम भारतीय खेल जगत में पहले से ही बड़ी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। वह Tokyo Olympics में Silver Medal जीत चुकी हैं। इसके अलावा World Championships में उन्होंने Gold Medal अपने नाम किया है। Commonwealth Games में भी मीराबाई का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह भारत के लिए कई Medals जीत चुकी हैं। Asian Games का Silver उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि बनकर जुड़ गया है। मीराबाई की जीत से बढ़ा भारत का गौरव मीराबाई चानू ने एक बार फिर साबित किया है कि लंबे समय तक मेहनत और बड़े मंच का अनुभव कितना मायने रखता है। Asian Games में पहली बार Medal जीतना उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि है, वहीं भारतीय Weightlifting के लिए भी यह पल बेहद खास है। 198kg का कुल Lift, Asian Games का पहला Silver और 28 साल बाद भारत का Weightlifting Medal—मीराबाई चानू की यह जीत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर आज T20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को जापान के सानो शहर में टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले बारिश और तूफानी मौसम के कारण भारतीय टीम अभ्यास नहीं कर सकी। यह मुकाबला तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। मौसम खराब होने से भारतीय टीम की प्रैक्टिस रद्द भारतीय टीम मैच से पहले जापान पहुंच चुकी है। हालांकि, खराब मौसम के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका नहीं मिला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को जापान की परिस्थितियों और पिच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। जापान के लोगों के व्यवहार से प्रभावित हुए अय्यर BCCI की ओर से जारी वीडियो में श्रेयस अय्यर ने जापान में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जापान के लोगों को मिलनसार, उदार और मददगार बताया। अय्यर ने कहा कि जापान में उनका अनुभव अब तक बेहद खूबसूरत रहा है। उन्होंने यहां के आतिथ्य की भी तारीफ की और बताया कि वह जापान और टोक्यो को और करीब से देखने के लिए उत्साहित हैं। पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगा भारत श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी और परिस्थितियों तथा विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद टीम एक शानदार मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। ‘स्पोर्ट 75’ पहल की होगी शुरुआत भारत-जापान संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह मुकाबला ‘स्पोर्ट 75’ पहल की शुरुआत का हिस्सा होगा। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल सहयोग और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देना है। बताया गया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिखर वार्ता के दौरान इस पहल पर सहमति बनी थी। इसमें भारत के 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य को भी ध्यान में रखा गया है। जापान T20 इंटरनेशनल और एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम
Read more
1 2 3 4 5 6 … 49

Trending News

Editor's Picks

रानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सामान चढ़ाने और यात्रियों के आने-जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया, जिसके चलते ट्रेन करीब 29 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। आरोप है कि पैंट्री कर्मचारियों ने एकजुट होकर यात्रियों पर हमला किया। विवाद के दौरान कर्मचारियों द्वारा चेन पुलिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। बताया गया कि ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर पहले ही निर्धारित समय से 3 घंटे 33 मिनट की देरी से पहुंची थी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया विवाद घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियों व पैंट्री कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराया। जीआरपी टीआई अमित शर्मा के मुताबिक, पीड़ित यात्री बेंगलुरु जा रहा था। उन्होंने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन पर इस मामले में शिकायत नहीं मिली। वहीं, नागपुर में जीरो पर प्रकरण दर्ज किए जाने की सूचना है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित जीआरपी के स्तर पर की जाएगी।

मध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव

मध्यप्रदेश में पारंपरिक और आंचलिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार करीब साढ़े सात करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है। खेल विभाग ने इसके लिए छोटे शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 330 विकासखंडों में हर साल पारंपरिक खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को संरक्षण देना और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है। सरकार की इस पहल से स्थानीय खेलों को प्रतियोगिताओं और व्यवस्थित प्रशिक्षण के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। पिट्ठू से मलखंभ तक, कई खेल होंगे शामिल प्रस्तावित योजना में पिट्ठू, गदा और साइकिल रेस जैसे पारंपरिक व आंचलिक खेलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, पैदल चाल, तीरंदाजी और मलखंभ जैसे खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पारंपरिक खेल महोत्सव में विकासखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन स्पर्धाओं के लिए पूरे प्रदेश में एक समान नियम तैयार किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के समान अवसर मिल सकें। छोटे शहरों में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र खेल विभाग का मानना है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई पारंपरिक खेल लंबे समय से स्थानीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को अक्सर औपचारिक प्रशिक्षण और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिल पाता। प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से ऐसे खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की योजना है। इससे स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। आधुनिक खेलों से जोड़ने की भी तैयारी खेल विभाग इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेगा। इसके बाद उन्हें आगे के प्रशिक्षण के लिए तैयार करने की योजना है। विभाग पारंपरिक खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को आधुनिक खेल व्यवस्था से जोड़ने के विकल्पों पर भी काम कर रहा है। इस पहल के जरिए पारंपरिक खेलों को नई पहचान देने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पारंपरिक खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे: विश्वास सारंग खेल मंत्री विश्वास सारंग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कई देशी खेल प्रचलित हैं, लेकिन उन्हें बड़े पैमाने पर खेलने के अवसर सीमित हैं। अब इनके केंद्र स्थापित कर इन खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना में टीम आधारित और व्यक्तिगत, दोनों तरह के खेलों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

एशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 24 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। दूसरे दिन एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं, निषाद कुमार ने हाई जंप में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। सिमरन शर्मा और दीप्ति जीवनजी ने भी क्रमशः 200 मीटर और 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स के लिए कोटा भी हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भारत का क्लीन स्वीप पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। देवेंद्र कुमार ने 781 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। राकेश ने 771 पॉइंट्स लेकर सिल्वर, जबकि प्रदीप कुमार ने 669 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि प्रदीप कुमार ने 51.15 मीटर का सबसे लंबा थ्रो किया, इसके बावजूद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसकी वजह यह है कि इस स्पर्धा में अलग-अलग तरह की शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी एक साथ मुकाबला करते हैं। इसमें F43, F44, F62 और F64 कैटेगरी के खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति और थ्रो करने की क्षमता में अंतर होने के कारण उनके प्रदर्शन का आकलन रजा पॉइंट्स सिस्टम के आधार पर किया जाता है। इस प्रणाली में खिलाड़ी की कैटेगरी के अनुसार प्रदर्शन को अंक दिए जाते हैं, जिससे अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के परिणामों की निष्पक्ष तुलना की जा सके। निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता दूसरा गोल्ड भारतीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में 2.02 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। यह इन गेम्स में उनका दूसरा गोल्ड है। इससे पहले वह लॉन्ग जंप में भी पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। हाई जंप में खिलाड़ियों को एक निश्चित ऊंचाई पर रखी बार को बिना गिराए पार करना होता है। हर सफल प्रयास के बाद बार की ऊंचाई बढ़ाई जाती है और सबसे अधिक ऊंचाई पार करने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। T47 पैरा-एथलेटिक्स की वह श्रेणी है, जिसमें हाथ से जुड़ी शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। निषाद की इस उपलब्धि से भारत के पदक अभियान को मजबूती मिली है। प्रणव सूरमा को गोल्ड, राम रतन सिंह ने जीता सिल्वर पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51/F52/F53 स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रणव सूरमा ने 932 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि राम रतन सिंह 809 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। प्रणव ने अपने छह प्रयासों में 11.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इस स्पर्धा में भी अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना रजा पॉइंट्स के आधार पर की जाती है। इसलिए केवल थ्रो की दूरी के आधार पर विजेता तय नहीं होता। प्रणव और राम रतन के अंकों ने उन्हें क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिलाया। भारत की पदक तालिका पर नजर दूसरे दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। एथलेटिक्स में लगातार मिल रही सफलताओं और शूटिंग में मनीष नरवाल की उपलब्धि ने भारतीय अभियान को नई गति दी है। प्रतियोगिता के अगले दिनों में भी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
SBI

SBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने का मामला सामने आया है। बैंक की शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड में व्यक्तिगत जानकारी उजागर होने की पहचान की गई है। इनमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसी जानकारियां शामिल हैं। इस खबर के सामने आने के बाद ग्राहकों की डेटा सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ गई है। SBI ने कहा है कि इस घटना से बैंक के सामान्य कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन और सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। वहीं, डेटा कहां से आया, कितने ग्राहकों की जानकारी प्रभावित हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए जांच की जा रही है। SBI Data Leak: कैसे सामने आया डेटा लीक का मामला? बैंक के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को उसे अपने Threat Intelligence Service Provider, Defence Cyber Agency और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) से डार्क वेब पर ग्राहकों का डेटा उपलब्ध होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद SBI ने शुरुआती स्तर पर करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इस प्रक्रिया में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड ऐसे मिले, जिनमें व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। हालांकि, डार्क वेब पर मिले सभी रिकॉर्ड के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बैंक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि डेटा कितना वास्तविक है और किस माध्यम से बाहर पहुंचा। ग्राहकों की कौन-सी निजी जानकारी हुई उजागर? शुरुआती जांच में सामने आए रिकॉर्ड में ग्राहकों से जुड़ी कई तरह की जानकारियां शामिल बताई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: इनमें से कुछ जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी पता होने पर ठग खुद को बैंक कर्मचारी बताकर भरोसा जीतने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले में ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे निकलने या किसी खास तरह की धोखाधड़ी होने की पुष्टि नहीं हुई है। SBI ने जांच के लिए उठाए जरूरी कदम डेटा लीक की जानकारी मिलने के बाद बैंक ने अपने साइबर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच के लिए CERT-In से सूचीबद्ध एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को नियुक्त किया गया है। जांच में यह पता लगाने पर ध्यान दिया जा रहा है कि डेटा का स्रोत क्या था, जानकारी कैसे उजागर हुई और इससे ग्राहकों की सुरक्षा पर कितना असर पड़ सकता है। बैंक के अनुसार, जांच के नतीजों के आधार पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल डेटा लीक के पीछे किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। क्या SBI ग्राहकों के बैंक खाते खतरे में हैं? डेटा लीक की खबर सुनकर ग्राहकों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या उनके बैंक खाते सुरक्षित हैं? यहां एक बात समझना जरूरी है। ग्राहकों का नाम, मोबाइल नंबर या पता सामने आने का मतलब यह नहीं है कि उनके बैंक खाते भी हैक हो गए हैं। निजी जानकारी का उजागर होना और खाते से पैसे निकलना दो अलग-अलग बातें हैं। SBI ने कहा है कि इस घटना से उसके मुख्य कामकाज और सेवाओं पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। हालांकि, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करके फर्जी कॉल, मैसेज और ऑनलाइन ठगी की कोशिश की जा सकती है। इसलिए ग्राहकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। Data Leak के बाद ग्राहकों को क्या करना चाहिए? डिजिटल बैंकिंग के दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में SBI ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 1. OTP और PIN किसी को न बताएं: बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति भी आपसे OTP, ATM PIN या CVV मांगे, तो जानकारी साझा न करें। 2. संदिग्ध लिंक से बचें: KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने या रिफंड मिलने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 3. बैंक खाते पर नजर रखें: अपने खाते के लेनदेन की नियमित जांच करें। कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें। 4. फर्जी कॉल से सावधान रहें: अगर कोई व्यक्ति बैंकिंग जानकारी बताकर आपका भरोसा जीतने की कोशिश करे, तो उसकी पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। 5. साइबर ठगी होने पर शिकायत करें: वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या भारत सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ध्यान रखें कि किसी ठग के पास आपकी कुछ निजी जानकारी होने का मतलब यह नहीं है कि वह बैंक का अधिकृत प्रतिनिधि है। SBI Data Leak मामले में अब आगे क्या होगा? फिलहाल SBI डेटा लीक मामले की जांच जारी है। बैंक यह पता लगाने में जुटा है कि डार्क वेब पर उपलब्ध जानकारी कहां से आई और घटना का वास्तविक दायरा कितना बड़ा है। जांच पूरी होने के बाद ही डेटा लीक की वजह और ग्राहकों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर ज्यादा स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। तब तक ग्राहकों के लिए अपनी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखना और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहना सबसे जरूरी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Delhi HighCourt

Delhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HighCourt) में बुधवार, 21 अक्टूबर को CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों नेताओं ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट की टिप्पणियों के बाद दोनों ने अपनी याचिका वापस ले ली। जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद की बेंच ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाया कि जब इस मामले में दूसरी कानूनी प्रक्रिया अपनाने का विकल्प मौजूद है, तो सीधे हाईकोर्ट का रुख क्यों किया गया। कोर्ट ने दोनों नेताओं की ओर से शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के आरोपों पर भी टिप्पणी की। Jantar Mantar Protest Case: क्या है पूरा मामला? सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर उस स्थान पर प्रवेश किया था, जिसे प्रदर्शन स्थल के रूप में पहले ही अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शुरुआत में उनकी हिरासत पांच दिन के लिए तय की गई थी। 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ाने का आदेश दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। Court Remarks: बॉन्ड की शर्तों पर क्या कहा? सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड और उसके कथित उल्लंघन को लेकर सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि बैरिकेडिंग तोड़ने जैसी घटना के बाद दूसरे लोगों के भी नियमों का उल्लंघन करने की आशंका बढ़ सकती है। दोनों नेताओं की ओर से पेश वकील ने हिरासत बढ़ाने के आदेश और जमानतदारों से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका पक्ष था कि दोनों ने आवश्यक जमानतदार पेश किए थे, इसके बावजूद उन्हें हिरासत में रखा गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले में उपलब्ध वैकल्पिक कानूनी उपाय अपनाने की बात कही। इसके बाद दोनों नेताओं की ओर से याचिका वापस लेने का फैसला किया गया। याचिका वापस लेने का क्या मतलब है? सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका वापस लिए जाने का अर्थ यह नहीं है कि हाईकोर्ट ने हिरासत बढ़ाने के आदेश को सही ठहरा दिया है। अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय दिए बिना याचिका वापस लेने की अनुमति दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को पहले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष चल रही प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार करने और जरूरत पड़ने पर उचित अपीलीय मंच का रुख करने की सलाह दी। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रेट के समक्ष होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.