Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने किया Pregnancy Announcement
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने आज 23 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी Polaroid-style फोटो पोस्ट की है, जिसमें कटरीना अपने बेबी बंप को दिखाती हुई नजर आ रही हैं और विक्की उनका हाथ थामे खड़े हैं।
Caption में लिखा
“On our way to start the best chapter of our lives with hearts full of joy and gratitude.”
इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बारिश हो गई है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे जाह्नवी कपूर, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर और वरुण धवन ने भी कमेंट करके अपने शुभकामनाएं दी हैं।
शादी और परिवार की जानकारी
कटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के Six Senses Fort Barwara में शादी की थी। अब लगभग चार साल बाद, ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। सूत्रों के अनुसार, कटरीना अक्टूबर 2025 में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी
कटरीना और विक्की की प्रेग्नेंसी का ये ऐलान उनके फैंस के लिए बहुत ही खास है। फैंस अब कटरीना के फैशन और स्टाइल को भी इस नए अध्याय के दौरान लेकर उत्साहित हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
