जैसलमेर (राजस्थान):
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक AC Sleeper Bus में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस Rajasthan Bus Fire Accident में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
कैसे हुआ Rajasthan Jaisalmer Bus Accident
यह एसी स्लीपर बस जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 3:30 बजे बस से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में आग ने पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में केवल एक ही एग्जिट डोर होने की वजह से कई यात्री अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि “आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई।”
आग लगने की वजह क्या थी?
पुलिस और फॉरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में तीन मुख्य कारण सामने आए हैं —
- AC Compressor Pipe फटने से आग लगना।
- Short Circuit की संभावना।
- बस के नीचे रखे पटाखों के फटने से आग फैलना।
फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है और हादसे की असली वजह जल्द सामने आने की उम्मीद है।
Bus Owner और Driver के खिलाफ FIR दर्ज
हादसे के 24 घंटे बाद मृतक पत्रकार के रिश्तेदार की शिकायत पर बस मालिक और चालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि बस में अनाधिकृत बदलाव (Unauthorized Modification) किए गए थे और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था।
Government Announcement: मृतकों के परिजनों को मुआवजा
राजस्थान सरकार ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को ₹2 लाख का मुआवजा और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।
DNA Test से होगी मृतकों की पहचान
आग में झुलसे शवों की पहचान मुश्किल होने के कारण अब प्रशासन ने DNA Test कराने का निर्णय लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ सैंपल इकट्ठा कर रहे हैं ताकि परिवारों को अपने प्रियजनों की सही पहचान मिल सके।
4 यात्री वेंटिलेटर पर, कई की हालत गंभीर
हादसे में घायल यात्रियों को जोधपुर और जैसलमेर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चार लोग वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जिनकी हालत अभी नाज़ुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
