भारत की माइथोलॉजिकल महाकाव्य पर आधारित फिल्म “Ramayana” अब तक की सबसे महंगी Indian Movie बनने जा रही है। इसका कुल बजट ₹4000 करोड़ बताया गया है, जो कि न केवल RRR, Baahubali और Adipurush जैसी Indian फिल्मों से ज़्यादा है, बल्कि Hollywood की Avatar और Avengers जैसी फिल्मों से भी महंगा है।
4000 Crore का Budget, खुद किया प्रोड्यूसर ने Confirm
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Prime Focus) ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि रामायण का बजट करीब ₹4000 करोड़ है और यह दो भागों में रिलीज़ की जाएगी। यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।
Ramayana vs Hollywood: Avatar, Avengers से भी आगे
Ramayana Movie का बजट भारत ही नहीं, दुनियाभर की टॉप फिल्मों को पीछे छोड़ता है:
| फिल्म | बजट (₹ में) |
|---|---|
| Ramayana (2 parts) | ₹4000 करोड़ |
| Kalki 2898 AD | ₹600 करोड़ |
| RRR | ₹550 करोड़ |
| Adipurush | ₹500-700 करोड़ |
| Avatar | ₹1950 करोड़ ($237M) |
| Avengers Series | ₹2500 करोड़+ |
Star Cast: Ram बने Ranbir, Ravana बनेंगे Yash
फिल्म की स्टारकास्ट भी उतनी ही दमदार है जितना इसका बजट:
- Ranbir Kapoor – भगवान राम
- Sai Pallavi – माता सीता
- Yash (KGF Fame) – रावण
- Sunny Deol – हनुमान
- Ravi Dubey – लक्ष्मण
- Amitabh Bachchan – जटायु (Voice)
A. R. Rahman और Hans Zimmer देंगे Music
Ramayana का म्यूजिक होगा इंटरनेशनल लेवल का, जिसे तैयार कर रहे हैं:
- A. R. Rahman – भारत के ऑस्कर विनर म्यूजिक डायरेक्टर
- Hans Zimmer – हॉलीवुड के लीजेंडरी म्यूजिक कंपोजर (Inception, Interstellar)
यह Hans Zimmer की पहली Indian फिल्म होगी।
Ultra VFX और AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
फिल्म में हाई-क्वालिटी VFX, IMAX शूटिंग, और AI डबिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि इसे हर भाषा में बेजोड़ अनुभव दिया जा सके।
Release Date: कब आएगी Ramayana?
Ramayana दो भागों में रिलीज़ होगी:
- Part 1 – Diwali 2026
- Part 2 – Diwali 2027
दोनों हिस्सों की शूटिंग साथ-साथ चल रही है और इसे वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया जाएगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
